नई Mahindra Bolero जो मचाएगी मार्केट में धूम, इस SUV से लेगी सीधा टक्कर

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Bolero 2024: भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा अपनी एसयूवी के लिए जानी जाती है। कंपनी के लाइनअप में Mahindra Thar, Bolero, XUV 700 और सब की चहेती Scorpio जैसी एसयूवी शामिल है। लेकिन ग्रामीण भारत में महिंद्रा आज भी अपनी महिंद्रा बोलेरो के लिए जानी जाती है।

यह एक ऐसी कार है जिसे किसी भी रास्ते पर काफी आराम से चलाया जा सकता है। इसमें लगा इंजन इतना मजबूत है कि यह काफी अच्छा परफॉर्मेंस देते हैं। यही कारण है कि महिंद्रा बोलेरो को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

नहीं आ रही Bolero Facelift!

कंपनी को भी इस एसयूवी कैपेबिलिटी का पूरा अंदाजा है। यही कारण है कि वह इसे बंद भी नहीं करते हैं। लेकिन कई सालों से कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च नहीं किया है। अब जब इसका मॉडल ज्यादा ही पुराना हो चुका है तो कंपनी इसके।नए फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। इसके एक्सटीरियर में हमें थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे और इंटीरियर को अच्छे फीचर्स से भरा जाएगा।

नई Mahindra Bolero में मिलेगा ये सब

नई महिंद्रा बोलेरो अगर लॉन्च होती है तो यह काफी जबरदस्त होगी। मीडिया में छप रही कई रिपोर्ट की माने तो इसमें 10 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है और यह 6 स्पीकर सराउंड साउंड के साथ आ सकती है। इसमें पांच दरवाजे होंगे जिसमें से चार में आपको पावर विंडो देखने को मिलेगा।

इसके अलावा इसकी सेफ्टी पर भी काफी ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। महिंद्रा अब काफी सेफ कर बनाती है और इसकी झलक हमें नई महिंद्रा बोलेरो में भी देखने को मिलेगी। इसमें 6 एयरबैग के साथ ABS, क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर असिस्टेंट जैसे कई फीचर्स मिल सकता है।

Mahindra Bolero इस कीमत में देती हैं इतना माइलेज

इसके इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। यह 1.5 लीटर के चार सिलेंडर एम हॉक इंजन के साथ ही आएगी, जो 75 बीएचपी का पावर और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ महिंद्रा बोलेरो 12 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है।

अगर आप इसे हाईवे पर ड्राइव करते हैं तो यह माइलेज 20 किलोमीटर तक का भी हो सकता है। हालांकि यह एक रफ एसयूवी है इसीलिए इसे आपको माइलेज की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। अभी जो महिंद्रा बोलेरो बिक रही है वह ₹800000 से शुरू होकर 10 लाख रुपए तक जाती है और नई महिंद्रा बोलेरो की कीमत में भी कुछ खास बदलाव नहीं किया जाएगा। यह ₹9 लाख रुपए से लेकर 11 लाख रुपए तक में आ जाएगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App