मोबाइल की तरह इस EV में फास्ट चार्जिंग का फीचर, देती ही 401 Km का रेंज

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Baojun Yep Plus Electric Car: भारत में विदेशी कंपनियां हमेशा ही भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर अपनी शुरुआत करती हैं। कुछ समय पहले ही मारुति के साथ टोयोटा ने पार्टनरशिप की थी और अब एम जी ने जीएसडबल्यू ग्रुप (JSW Group) के साथ पार्टनरशिप की है।

जेएसडब्ल्यू का बोर्ड पर आने से MG में काफी ज्यादा सुधार हुई है। कंपनी ने फैसला किया है कि वह 3 से 6 महीने के अंदर नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक कर को बहुत ही किफायती कीमत पर लाया जाएगा।

MG Comet पर बेस्ड नई Electric Car

अब खबर आ रही है कि यह इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट के इलेक्ट्रिक के प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। हाल ही में कंपनी ने चीन के मार्केट में अपनी Baojun Yep Plus इलेक्ट्रिक एसयूवी को लांच किया है। इसे एमजी कमेंट के प्लेटफार्म पर ही बनाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसी इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च किया जाएगा इसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपए है।

नई Electric Car होगी काफी जबरदस्त

बजट में आने वाली नई इलेक्ट्रिक कर का डिजाइन बिल्कुल ही बॉक्सी है। यह काफी हद तक ब्रेजा की तरह लगती है या फिर आप इसके डिजाइन को डिफेंडर जैसा भी कह सकते हैं। इस कार में चंकी बॉडी क्लैड्डिंग और स्क्वायर व्हील आर्चीज दिया गया है।

गाड़ी का बिल बेस लगभग 2.5 मीटर का है। वहीं इसकी हाइट 1.7 मीटर और चौड़ाई भी 1.7 मीटर की है। इसमें 75 किलोवाट का मोटर लगाया गया है जिसके जरिए यह डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

इसके अलावा इसमें लगा बैट्री पैक फुल चार्ज होने के बाद इसे 401 किलोमीटर तक चल सकता है। यह अपने सेगमेंट में आने वाली सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार है। इसे आप आधे घंटे में 30 से 80% तक चार्ज कर सकते हैं। यह बताता है कि अगर इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च किया गया तो टाटा नेक्सों का मार्केट बैठ जाएगा।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App