Abzo Electric Bike: भारत की स्वदेशी कंपनी एब्ज़ो (Abzo) मोटर्स ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक VS01 को लांच कर दिया है। भारत में इसकी कीमत 1.80 लाख रखी गई है। जो 2.22 लाख रुपए तक जाती है। 72 वाट 70 अंपायर आवर की लिथियम आयन बैट्री पैक के साथ यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक चलती है। भारत में उभर रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियां के भविष्य को देखते हुए कंपनी बहुत ही जल्द अपनी कई नई बाइकों को लॉन्च करेंगे। हालांकि यह पूरा तरीके से VS01 की सफलता पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें:-Mouni Roy ने बीच पर पहुंच दिखाया अपना कर्वी फिगर, तस्वीर ने इंटरनेट कर दिया गर्म
Abzo VS01 का दमदार मोटर और बैटरी
Abzo VS01 इलेक्ट्रिक बाइक में लगा मोटर 8 एचपी का पावर और 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसमें आपको अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी दिए जाएंगे। जिसके जरिए यह 45 किलोमीटर प्रति घंटा, 65 किलोमीटर प्रति घंटा और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होने वाली है।
यह भी पढ़ें:-बंपर डिस्काउंट के साथ बिक रही Maruti WagonR, अभी खरीदा तो बचेंगे 3 लाख
वहीं इसमें लगा बोल बैटरी फुल चार्ज होने के बाद इसे 180 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखने वाला है। कंपनी की माने तो अगर इससे रेगुलर चार्जर से चार्ज किया गया तो यह 6 घंटे तक में चार्ज हो जाएगी जो की फास्ट चार्जर से चार्ज होने में 3 घंटे का समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें:-शेर वाले लुक में आई नई Bajaj Pulsar N150, नहीं बढ़ी कीमत फीचर्स भी जबरदस्त
गजब की Electric Bike
इस नई इलेक्ट्रिक बाइक में हार्ले डेविडसन वाला रेट्रो थीम क्रूजर लुक देखने को मिलता है। इसके चार अलग-अलग कलर ऑप्शंस उपलब्ध कराए जाएंगे जिसमें रेड, व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर शामिल है। इसमें एलईडी हेडलैंप्स और टेल लैंप्स दिए जाएंगे।
इसके अलावा इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 17 इंच के एलॉय व्हील देखने को मिलने वाला है। इस बाइक में आगे और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है। वही यह कांबी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक में से एक होने वाली है।
आपको बता दिया कि अभी रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को आने में काफी समय है। इसीलिए एब्ज़ों इस सेगमेंट पर अपना कब्जा कर सकती है।