Most Expensive Bikes in India: युवाओं में गाड़ियों का क्रैश कितना ज्यादा है यह किसी से भी छुपा नहीं है। लोग ज्यादा से ज्यादा पैसे देकर अपनी पसंदीदा बाइक या फिर कार खरीदते हैं। भारत में भी एक समय में सिर्फ सस्ती बाइक ही मिला करती थी। लेकिन समय के साथ कई विदेशी कंपनियों ने अपनी एक से बढ़कर एक बाइक को यहां पर लांच किया। आज लोग इन्हें काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं।
इन्हीं कंपनियों में Ducati, Kawasaki, Suzuki, Honda, KTM जैसी बड़ी स्पोर्ट्स बाइक कंपनी शामिल है। इनकी बाइक कार से ज्यादा महंगी होती है। इनकी कीमत में आप एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत की 5 सबसे महंगी बाइक के बारे में बताने वाले हैं। इन्हें सिर्फ सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन ही खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-Mahindra का दावा, 30 मिनट में फुल चार्ज और लंबी रेंज के साथ आएगी BE.05
Indian Persuit Dark Horse
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर इंडियन परस्यूट डार्क हॉर्स है। इंडियन एक अमेरिकन कंपनी है जो हार्ले डेविडसन की जैसे ही दमदार क्रूजर बाइक बनाने के लिए जानी जाती है। इसके डार्क हॉर्स में 1800 सीसी का इंजन मिलता है। इस इंजन के साथ आने वाली इस बाइक में लंबी दूरी का सफर बड़े ही आराम से किया जा सकता है। इसमें आपको कार वाले सभी फीचर्स मिलते हैं। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹45,00,000 है।
Ducati Panigale V4R
चौथे नंबर पर टिकी सबसे ज्यादा पॉपुलर बाइक पानिगेल v4R है। भारत में से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है इसमें 1000 सीसी का इंजन मिलता है लुक में या बाइक बहुत ही छोटी है लेकिन सर को पड़ी है हवा से बात करती है यहां इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹69,90,000 है।
यह भी पढ़ें:-फाइनेंस प्लान के साथ खरीदें बाइक सिर्फ 58 हजार में आपकी होगी Hero HF Deluxe
Ducati Street Fighter V4 Lamborghini
यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि दूकटी स्ट्रीट फाइटर नेकेड स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में यह सबसे शानदार बाइक है। भारत की तीसरी सबसे महंगी बाइक है। इसमें 1100 सौ सीसी का दमदार इंजन मिलता है। भारत में इसे बहुत ही कम लोग खरीदते हैं लेकिन विदेशी मार्केट में इसका क्रेज बहुत ही ज्यादा है। यहां इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹72,00,000 है।
Kawasaki Ninja H2R
भारत की दूसरी सबसे महंगी बाइक कावासाकी निंजा h2r है। यह एक रोड लीगल बाइक है जिसमें 1000 सीसी का जबरदस्त इंजन मिलता है। इसका ट्रैक मॉडल विश्व के सबसे तेज बाइक में से एक है। भारत में इसकी कीमत 80,00,000 रुपए है। इस कीमत पर आप एक सुपर लग्जरियस मर्सिडीज कार खरीद सकते हैं। भारत में काफी लोगों के पास यह बाइक है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और कई यूटबर भी शामिल है।
Ducati Superleggera V4
भारत की सबसे महंगी बाइक की सुपर लागेरा V4 है। इसका सिर्फ एक ही मॉडल भारत में बिका है, जिसे ओबरॉय होटल के एमडी विक्रम ओबरॉय ने खरीदा था। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1 करोड़ 12 लाख रुपए हैं। इसके एक मॉडल की कीमत में हम दो टॉप मॉडल फॉर्च्यूनर को खरीद सकते हैं। इसमें 1000 सीसी का पावरफुल इंजन मिलता है जो इसे तेज रफ्तार पर दौड़ाने में बहुत ही सक्षम है।