Maruti WagonR CNG: देश के हैचबैक सेगमेंट में मारुति वैगनआर कार बहुत लोकप्रिय है। इसके हजारों यूनिट्स की बिक्री हर महीने होती है। इसकी कीमत 4 से 6 लाख रुपए के बीच है। लेकिन कई बार बजट न होने के कारण लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं।
मारुति अपने कई मॉडल्स के सीएनजी वैरीअंट को भी बेचती हैं, इनमें वैगनआर भी शामिल है। अगर आप नई कार नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अच्छी कंडीशन वाली मारुति वैगनआर को आप अपने बजट में खरीद सकते हैं।
लंबी वेटिंग मिल रही है Maruti WagonR CNG में
Maruti WagonR कार की डिमांड भारतीय बाजार में बहुत ज्यादा है। अगर अभी आप शोरूम से नया मॉडल खरीदने जाएंगे तो उसके लिए आपको 2 से 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड मिलेगा। इतना वेटिंग पीरियड होने के कारण कई लोग परेशान हो जाते हैं।
लेकिन आप चाहें तो नई के जगह पुरानी वैगनआर खरीद अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। वही इसकी कीमत भी कई बार लोगों को इसे खरीदने से रोक देती है। लेकिन अगर आप एक सीएनजी मॉडल लेना चाहते हैं तो सेकेंड हैंड कार खरीदना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इससे आप तुरंत ही कार खरीद सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको इस कार पर मिल रहे ऑफर के बारे में जानकारी देंगे।
अपने बजट में खरीदे इस कार को
Maruti Suzuki WagonR CNG को महज ₹20000 में आप खरीद सकते हैं। इसके लिए हम आपको तरीका बताएंगे। देश में ऐसे कई प्रमुख वेबसाइट है जिस पर पुरानी कारों को खरीदा और बेचा जाता है। इन्हीं साइट्स में से एक carandbike पर आपको ₹20000 में 2013 मॉडल मारुति सुजुकी वैगनआर मिल जाएगी। इसमें सीएनजी किट भी मिलता है।
सीएनजी कार होने के कारण यह गाड़ी 35 किलोमीटर का माइलेज देती है। आप इसे फाइनेंस प्लान के जरिए भी खरीद सकते हैं। नई कार को फाइनेंस प्लान के जरिए खरीदने पर आपको ₹20000 का डाउन पेमेंट करना होगा।
इस डाउन पेमेंट के बाद आपको 8 फ़ीसदी ब्याज दर से हर महीने ₹10732 देना होगा। यह राशि आपको 7 साल तक भरना होगा। इसके बाद यह कल आपकी हो जाएगी। लेकिन आपको बता दें इस फाइनेंस प्लेन को लेने के बाद मारुति वैगन आर सीएनजी की कीमत 2,12,959 बढ़ जाएगी। यानी कि 6.34 लाखों रुपए की गाड़ी आपको तकरीबन ₹9 लाख रुपये में मिलेगी। लेकिन इस राशि को आप किस्तों में भर सकते हैं।