Maruti WagonR: अभी फिलहाल भारत के MPV सेगमेंट में कुछ ही कार मौजूद हैं। जिनमें मारुति अर्टिगा 7 सीटर को खूब पसंद किया जाता है। अब कंपनी इस सेगमेंट में अपनी नई कार वैगनआर को लेकर आने वाली है। कंपनी ने 7 सीटर वैगनआर को ऑटो शो में पेश किया है। इसके आधुनिक फीचर्स और आकर्षक लुक को लोगों ने काफी पसंद किया है।
इसे कंपनी काफी कम कीमत पर लॉन्च करेगी और जल्द ही इसे भारत में भी बेचने के लिए पेश किया जाएगा। यह कार अपने आप में बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि भारत के हैचबैक सेगमेंट में मारुति वैगनआर की लोकप्रियता सबसे अधिक है।
हर महीने इसके हजारों यूनिट्स की बिक्री होती है। लोग इसके माइलेज और फीचर को काफी पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार के सेवन सीटर वेरिएंट को भी लोग पसंद करेंगे।
यह भी पढ़ें:-Ola ने कम कीमत पर लॉन्च किया नया स्कूटर, नए लुक में शानदार फीचर्स संग मिलेगा लंबा रेंज
इन फीचर्स के साथ आएगी Maruti Suzuki WagonR 7 सीटर
मारुति वैगनआर को पहले से ही छोटी फैमिली में बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन भारत में बड़ी फैमिली के लिए कंपनी का प्रयास इसके 7 सीटर वेरिएंट को उतारने की है। इसे लेकर कंपनी ने इसके पहले लुक को इंटरनेशनल शो में रिवील किया है।
लोग इस कार के लुक को पसंद कर रहे हैं। वैगनआर सेवन सीटर को कंपनी ने पहले के मुकाबले थोड़ा बड़ा बनाया है। इसके पीछे की तरफ कंपनी ने 2 सीट्स को ऐड किया है। इसके लुक और डिज़ाइन में कंपनी ने कुछ खास बदलाव ना करते हुए इसे बहुत ही सिंपल रखा है।
बीते कई वर्षों से इसके सेवन सीटर वेरिएंट पर मारुति सुजुकी काम कर रही है और उसी का नमूना है कि आज हमें वैगनआर का सेवन सीटर मॉडल आकर्षक लुक में देखने को मिल रहा है।
कई रिपोर्ट्स की माने तो वैगनआर के इंटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें कई शानदार फीचर्स को इनस्टॉल करने वाली है। नई वैगनआर सेवन सीटर में पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन का भी विकल्प कंपनी ऑफर करेगी।
इसमें अगर कंपनी डीजल इंजन देती है तो वह 0.8 लीटर का ट्विन सिलेंडर वाला डीजल इंजन होगा। इस इंजन का इस्तेमाल कंपनी सिलेरियो में कर चुकी है। वहीं इसमें कंपनी अर्टिगा वाला पेट्रोल इंजन दे सकती है।