Money Plants Tips: हिंदू शास्त्र में पेड़ पौधे का बहुत विशेष महत्व है, कहा जाता है कि घर के अंदर और बाहर कुछ विशेष पौधों और पेड़ को लगाना अच्छा होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में भी पेड़ पौधों को महत्व दिया गया है।अगर वास्तु शास्त्र के मुताबिक पेड़ पौधे नहीं लगाए जाए तो उसके विपरीत परिणाम जीवन में मिलने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत शुभ माना गया है, इसे लगाने से घर में पॉजिटिविटी आने के साथ-साथ घर में बरकत बनी रहती है, लेकिन अगर मनी प्लांट को लगाते वक्त इन बातों का खास ध्यान ना रखा जाए तो जीवन में आर्थिक तंगी के साथ-साथ दरिद्रता का भी सामना करना पड़ सकता है।
मनी प्लांट को लगाते वक्त कुछ बातों का हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को लगाने के कुछ खास नियम बताए गए हैं अगर इनमें नियम का पालन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में परेशानी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े – बिना दवाईयां इस पौधे से एक हफ्ते के अंदर Sugar हो जायेगा control, आज ही लाये अपने घर
यह भी पढ़े – Oppo ला रहा 108MP कैमरा वाला Smartphone! फीचर्स जान आप भी कहेंगे- अब तक कहा था तू
मनीप्लान्ट से जुड़े मुख्य नियम
मनी प्लांट की पत्ती गलती से भी जमीन में ना टच हो, ऐसे में मनी प्लांट की बेल को किसी धागे या छड़ी के माध्यम से बांधकर ऊपर की ओर बढ़ने दे। मनी प्लांट की डाली अगर जमीन को छूती है तो धन की हानि होती है।
मनी प्लांट को हरा भरा रखना चाहिए कभी भी मनी प्लांट का पत्ता डाली सूखता है या पीला पड़ता है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। इस तथ्य को व्यक्ति के धन हानि से जोड़ा गया है।
घर में बरकत और सुख समृद्धि बनाए के लिए अपने मनी प्लांट को किसी दूसरे व्यक्ति को गिफ्ट या लगाने के लिए ना दें इससे बरकत चली जाती है और आर्थिक नुकसान बढ़ जाता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक किसी भी चीज को सही दिशा में लगाना या रखना बहुत महत्वपूर्ण है। मनी प्लांट लगाते वक्त कभी भी पूर्व, पश्चिम, उत्तर दिशा में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा में ही मनी प्लांट को लगाना शुभ माना गया है। वास्तु के जानकारों का कहना है कि मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है, इसलिए इस प्लांट को शुक्रवार को लगाना उत्तम माना गया है। ध्यान रखें कि शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पत्तों को शुक्रवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)