माइलेज के साथ लुक भी, अब 7 लाख में नहीं बस इतने में मिलेगी Maruti Swift

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Swift: देश की सबसे ज्यादा कर बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी है। इनकी वैगन आर से लेकर अर्टिगा तक की सेल काफी अच्छी हो रही है। लेकिन जहां वैगन आर में आपको कुछ खास लुक देखने को नहीं मिलता है।

वहीं इसी सेगमेंट में आने वाली मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) आज के समय आग लगा रही है। मारुति स्विफ्ट को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। खास कर इसका लुक लोगों को मिनी कूपर की याद दिलाता है।

यही कारण है कि आज के युवा कम बजट में इस कार को खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि कम बजट होने के कारण भी यह ऑन रोड तकरीबन सात लाख रुपए की आती है, जिस कारण से लोग अभी से खरीदना काम कर रहे हैं। अगर आपको भी ₹7 लाख काफी ज्यादा लग रही है तो फिर आप सेकंड हैंड बाजार से इस कार को खरीद सकते हैं। यहां पर आपको यह ₹200000 तक में मिल जाएगी।

Maruti Swift में ऑफर होता हैं ये इंजन

बात करें मारुति स्विफ्ट की तो इसमें 1 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन काफी अच्छा है इसके द्वारा डीसेंट पावर जेनरेट किया जाता है और आप चाहे तो हाईवे पर इसे 30 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी ले सकते हैं।

आपको जानकर खुशी होगी कि मारुति स्विफ्ट में सीएनजी का विकल्प आता है जो इसे और भी ज्यादा किफायती बनाता है। मारुति की खुद की वेबसाइट ट्रू वैल्यू पर इसके पुराने मॉडल को काफी सस्ते में बेचा जा रहा है। आज इस पर मिलने वाले कुछ ऑफिस को हम डिटेल में जानेंगे।

Maruti Swift का सबसे बड़ा डिस्काउंट

मारुति स्विफ्ट के 2014 मॉडल की कीमत₹200000 रखी गई है। इसमें आपको सीएनजी किट भी मिल जाएगा। इसे मारुति ट्रू वैल्यू पर ही बचा जा रहा है। अगर आपको 6 महीने की वारंटी और फ्री सर्विसेज चाहिए तो यहां से यह कार खरीद सकते हैं।

Quikr पर भी मारुति स्विफ्ट के कई मॉडल उपलब्ध है। यहां पर 2015 मॉडल मारुति स्विफ्ट को 180000 में बेचा जा रहा है। इस कार में आपको सीएनजी नहीं मिलेगा। व्हाइट कलर में आने वाली यह कार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोकेशन पर बेची आ रही है। दिल्ली एनसीआर वाले भी से आराम से खरीद सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App