आम आदमी की इनोवा! बस 5 लाख में 7 सीटर कार, देखें डिटेल

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Eeco: मारुति भारत में सस्ती और भरोसेमंद गाड़ियां बनाती है। इसीलिए उनके कारें सबसे ज्यादा बिकती है। अभी भी टॉप टेन कारों में सबसे ज्यादा कारें मारुति की ही है।

लेकिन इस लिस्ट में हमेशा से एक कार रहती है, जिस पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इसे आम आदमी की इनोवा भी कहा जा सकता है। यह 7 सीटर कर मारुति ईको है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

मारुति ईको (Maruti Eeco) सामान ढोने के लिए काफी ज्यादा प्रयोग में लाई जाती है। लेकिन इस छोटी वैन को लोग अपने बड़े परिवार के लिए भी प्रयोग में ला सकते हैं। यह एक ऐसी 7 सीटर कर है जो बहुत ही कम कीमत पर आती है।

Maruti Eeco Engine

मारुति ईको में 1.2 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। वही यह सीएनजी वेरिएंट में भी आती है। सीएनजी के साथ यह कार 26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देती है। पेट्रोल इंजन के साथ यह 19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

इसकी कीमत 5,32,000 से शुरू होकर 6,58,000 तक जाती है। इस कीमत पर एक 7 सीटर कार मिलना किसी को भी आज शॉक में डाल सकता है। लेकिन मारुति कई सालों से मारुति ईको को इतनी किफायती कीमत पर बेच रही है।

Maruti Eeco का फीचर्स भी अच्छा

मारुति ईको (Maruti Eeco) की सीट काफी ज्यादा आरामदायक है। वहीं इसे आप लंबे यात्रा के लिए भी प्रयोग में ला सकते हैं। इसका डिजाइन चौकोर है जिस कारण से इसका रोड प्रसेंस उतना अच्छा नहीं है।

लेकिन अगर आपको किफायती कार चाहिए तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें 5 सीटर का विकल्प मिलता है। इसमें आपको काफी अच्छा स्पेस मिल जाता है।

फीचर्स के तौर पर इसमें एसी वेंट, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, एंटरटेनमेंट सिस्टम, साउंड बार, दो एयर बैग्स, सीट बेल्ट, एडजेस्टेबल सीट्स मिलता है। इसके अलावा नई फीचर्स के तौर पर इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, पैसेंजर एयरबैग भी किया गया है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App