Mahindra XUV 700: पिछले कुछ सालों से महिंद्रा ने भारतीय बाजार में काफी ज्यादा तरक्की हासिल की है। अपनी एसयूवी के दम पर कंपनी ने एक अलग पहचान बनाई है।
जहां पहले स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) और बोलेरो (Mahindra Bolero) जैसी कारें सबसे ज्यादा बिकती थी। वहीं अब XUV 700 ने भी अपनी एक अलग जगह बना ली है। यह एक मजबूत एसयूवी है जिसका लुक लोगों को आकर्षित कर रहा है।
यह दिखने में बहुत ही सुंदर है। वहीं इसमें कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह एसयूवी ADAS के साथ आती है। यह कार इतनी ज्यादा पॉपुलर हो गई है कि इसने लॉन्च के 29 महीने के भीतर ही अपनी 150,000 (डेढ़ लाख) यूनिट्स बेचती है।
आपको जानकारी हैरानी होगी की महिंद्र एक्सयूवी 700 अगस्त 2021 में लांच हुई थी और अक्टूबर महीने से इसकी डिलीवरी शुरू हो गई थी। तब से लेकर अब तक इसकी 150000 यूनिट्स बिक चुके हैं।
कंपनी ने 12 महीने के भीतर ही एसयूवी के 50000 यूनिट्स बेच दिए थे और 21 महीना के अंदर इसके 1 लाख यूनिट्स की बिक्री हो गई थी। हालांकि अभी इसकी बिक्री में कमी आई है। लेकिन फिर भी यह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
Mahindra XUV 700 में मिलता है ये इंजन
भारत में महिंद्रा एक्सयूवी 700 को 5 और 7 सीटर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसके कई वेरिएंट्स फिलहाल बेचे जा रहे हैं। इसमें 2 लीटर का टर्बो चार्ज इंजन मिलता है।
यह इंजन 200 एचपी का पावर और 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन भी दिया गया है जो काफी पावरफुल है यह मैनुअल के अलावा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आती है।
इसकी मजबूती काफी ज्यादा है। इसीलिए इसने ग्लोबल NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इसमें एडिटिव क्रूज कंट्रोल, 7 एयरबैग, इमरजेंसी ब्रेक, लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसके इंटीरियर में आपको अलेक्सा असिस्टेंट, 10 इंच का स्क्रीन, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 3D सराउंड साउंड देखने को मिलता है।
महिंद्र एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV 700) की कीमत 14 लाख रुपए से शुरू होकर 26 लाख रुपए तक जाती है। इस कीमत में आपको Tata Safari, MG Hector, Scorpio N, Hyundai Creta, Alcazar जैसी कई कारें मिलती है। लेकिन इन सभी में कहीं ना कहीं Mahindra XUV 700 ऊपर आती है।