Mahindra Thar खरीदने के लिए न जोड़े पैसे, अब काफी सस्ती मिलेगी SUV

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Thar: महिंद्रा की एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियां आती हैं। जिसमें स्कार्पियो के अलावा बोलेरो और कई अन्य एसयूवी शामिल हैं। अगर ऑफ रोडिंग एसयूवी की बात करें तो इस सेगमेंट में कंपनी की महिंद्रा थार (Mahindra Thar) मौजूद है। अभी इसके थ्री डोर वेरिएंट की बिक्री कंपनी बाजार में करती है। लेकिन जल्द ही इसके 5-डोर वेरिएंट को बाजार में लाया जाएगा। अभी फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है।

थार का पॉवरफुल इंजन

थ्री-डोर महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की बात करें तो इसे एडवेंचर ड्राइविंग और ऑफ रोडिंग के लिए लोग पसंद करते हैं। यह एसयूवी 2184 सीसी इंजन के साथ आती है। जिसकी क्षमता 130.07bhp का पावर और 300Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। इसमें आपको ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। जिससे इसे ड्राइव करना काफी आसान भी है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

इस कीमत पर आती है थार

महिंद्रा थार (Mahindra Thar) अपने रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को 11.25 लाख रुपये से 17.60 लाख रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा है। इस एसयूवी को अगर आप खरीदना चाहते हैं। लेकिन कम बजट होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं। तो इस रिपोर्ट में आप इसके कुछ सेकेंड हैंड मॉडल्स के बारे में जान सकते हैं। जिनकी ऑनलाइन वेबसाइट्स पर बहुत ही कम कीमत में बिक्री हो रही है।

सेकेंड हैंड थार पर बेस्ट डील

आपको कम बजट में महिंद्रा थार (Mahindra Thar) Carwale वेबसाइट पर मिल जाएगी। यहाँ पर इस एसयूवी के 2017 मॉडल को लिस्ट किया गया है। इसमें आपको डीजल इंजन मिलता है। जो काफी ज्यादा पावर और टॉर्क बनाती है। यह एसयूवी रेड कलर में आती है। इसका रेंज देखने मे काफी आकर्षक लगता है।

इसके ओनर ने इसे बहुत ही अच्छी तरह से मेन्टेन किया है और 89,000 किलोमीटर तक चलाया है। यहाँ से इसे 6.25 लाख रुपये में आप अपना बना सकते हैं। मंथली ईएमआई के साथ यह एसयूवी आपको 11,248 रुपये में मिल जाएगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App