5 Door Mahindra Thar: महिंद्रा जल्दी अपनी नई महिंद्रा थार लॉन्च करने वाली है। इसमें 5 डोर के साथ ज्यादा स्पेस मिलेगा। कंपनी ने कुछ समय पहले ही नई महिंद्रा को अपडेट कर इसके दो कलर ऑप्शंस रॉकी बेज और मिस्टिक कॉपर को बंद कर दिया था।
इसके अलावा थार के चार कलर ऑप्शंस लॉन्च के जिसमें ने नेपोली ब्लैक, गैलेक्सी ग्रीन और रेड रे शामिल है। इस बार लांच हो रही महिंद्रा थार में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। नई थार में महिंद्रा का नया लोग और कुछ नए कलर ऑप्शंस मिलेंगे।
यह भी पढ़ें:-मात्र 1.21 लाख में घर लाए स्कार्पियो जैसी दिखने वाली ये कार, देखें SUV पर मिल रहा जबरदस्त ऑफऱ
यह नया लोगो कार के स्टीयरिंग व्हील और हबकैप दिए गए हैं। एक्सयूवी के इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें पोजीशन और कंट्रोल पैनल को नया किया जाएगा। महिंद्रा ने ट्रेक्शन कंट्रोल और हिल डिसेंट, कंट्रोल स्विच को स्टीयरिंग व्हील के दाईं ओर से एचसीएस कंट्रोल के नीचे पैनल में लगा दिया है।
इसके साथ ही इसमें डोर लॉक अनलॉक बटन भी दिया गया है। महिंद्रा थार मैं एक 2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है यह इंजन डेढ़ सौ का पावर जनरेट करता है वही इसका 2.2 लीटर का डीजल इंजन 130 बीएचपी का पावर जनरेट करता है।
इन दोनों इंजंस में आपको उसके 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। अब इसके 5 डोर मॉडल को लॉन्च करने पर विचार किया जा रहा है। इसे 2023 की शुरुआती महीनों में ही लांच किया जाएगा।
इसमें आपको बेहतर स्पेस के साथ कुछ नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसकी कीमत 20 लाख के नीचे होने वाली है। वहीं इसका सीधा मुकाबला फोर्स गुरखा से ही होगा क्योंकि गुरखा भी 5 रोड़ वेरिएंट में लांच होने वाली है। वहीं अगर मारुति सुजुकी ने अपनी जिम्नी को भारत में लॉन्च किया तो यह तीनों कार अपने सेगमेंट में धूम मचाएंगे।