Mahindra Thar 5 Door पर कंपनी का ऐलान, इस तारीख को लॉन्च होगी SUV

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Thar 5 Door: काफी लंबे समय से महिंद्रा थार 5-डोर वेरिएंट (Mahindra Thar 5-Door) की लॉन्चिंग का लोग इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपनी इस मोस्ट अवेटेड ऑफ रोड एसयूवी को बाजार में ला सकती है। महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर थार 5-डोर वेरिएंट के लॉन्च को लेकर जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि इस नई एसयूवी को इसी साल यानी 2024 के
मिड तक बाजार में उतारा जाएगा।

इसी साल आएगी Mahindra Thar 5-Door

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक और सीईओ राजेश जेजुरिकर की माने तो इसी कैलेंडर ईयर के मिड में किसी भी समय महिंद्रा थार 5-डोर वेरिएंट (Mahindra Thar 5-Door) आपको देश की सड़कों पर दौड़ती हुई दिख जाएगी। अगर आपको भी इस एसयूवी का इंतजार है। तो यहाँ पर आप इसके संभावित फीचर्स और इंजन के बारे में जान सकते हैं।

Mahindra Thar 5-Door इंजन डिटेल्स

Mahindra Thar 5-Door को लेकर संभावना जताई जा रही है की इसे दो इंजन विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें एक 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। तो दूसरा 2.2L टर्बो डीजल इंजन होगा। इसके पेट्रोल इंजन की क्षमता 203bhp पावर के साथ 370-380Nm टॉर्क और डीजल इंजन की क्षमता 130bhp के साथ 300Nm और 138bhp के साथ 370-400Nm टॉर्क बनाने की होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए 2WD और 4WD, दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन देगी।

Mahindra Thar 5-Door के फीचर्स

कंपनी की इस नई एसयूवी में 3-डोर वेरिएंट की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिल सकते हैं। कई रिपोर्ट्स की माने तो
इसमें आपको सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट, लैदरेट सीट अपहोल्स्टरी, आगे और पीछे सेंटर आर्मरेस्ट, रियर व्हील डिस्क ब्रेक और रियर एसी वेंट्स मिल सकते हैं। कंपनी इसके इंजन और सस्पेंशन सेटअप को स्कॉर्पियो-एन से ले सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 5-डोर थार के प्रोडक्शन-रेडी वर्जन ‘महिंद्रा थार आर्मडा’ नेमप्लेट के साथ कंपनी पेश कर सकती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App