इन 5 फीचर्स की वजह से अलग होगी नई Mahindra Thar 5 Door, अब फैमिली संग आयेगा मजा

Avatar photo

By

Saurav Kumar

New Mahindra Thar 5 Door: 2024 के अंत तक हमें नई महिंद्रा 5 डोर Thar देखने को मिल जाएगी। इसकी कीमत 12 लाख रुपए से लेकर 19 लाख रुपए के बीच होगी। जबसे कंपनी ने इस कार को लॉन्च करने की बात कही है। तभी से ही लोगों के बीच इसका क्रेज बढ़ गया है। अब इसके कुछ फीचर्स लीक हुए हैं जो बताते हैं कि आने वाली यह एसयूवी काफी खास होने वाली है।

मिलेगा Sunroof

आने वाली नई महिंद्रा थार में सनरूफ ऑफर किया जाने वाला है। हालांकि यह सिंगल पेन सनरूफ होगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ नहीं दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान भी इसके कई फोटो बाहर आए हैं।

मिलेगा बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

महिंद्रा अपने फीचर्स पर काफी ज्यादा काम कर रही है। कंपनी अपनी कारों में काफी नहीं फीचर्स भी ऑफर कर रही है। इसी का एक झलक हमें नई थार में भी देखने को मिलेगा।

इसमें हमें 10 इंच से भी बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ऑफर किया जा सकता है। इसमें आपको एंड्राइड ऑटो प्ले के साथ एप्पल कार्ड प्ले का सपोर्ट भी मिलेगा। यह बताता है कि कंपनी इसमें काफी अच्छे फीचर्स दिए जाएंगे।

सेफ्टी होगी लाजवाब

महिंद्रा की कार काफी ज्यादा सेफ होती है। इसी का पूरा ध्यान रखते हुए कंपनी नई 5 डोर थार में 6 एयरबैग देगी। इससे पहले थार में दो एयर बैग ही मिलते थे। ज्यादा एयरबैग मिलने के कारण इसकी सेफ्टी काफी ज्यादा बढ़ाने वाली है। ऑफ रोडिंग में जबरदस्त इस कर की सेफ्टी अच्छी होनी चाहिए।

ऑटोमेटिक फ्यूल लीड ओपनर

सारी कंपनियां अपनी टेक्नोलॉजी पर काफी ज्यादा काम कर रही हैं। टेक्नोलॉजी अच्छी हो जाने के कारण काफी एडवांस फीचर भी दिए जा रहे हैं। महिंद्रा ने भी फैसला किया है कि आने वाली नई थार में इलेक्ट्रिक फ्यूल लीड ओपनर दिया जाएगा। इसके होने से आप कैबिनेट में बैठे-बैठे फ्यूल लीड को ओपन कर सकते हैं। यह आपका काफी ज्यादा समय बचाएगा।

गर्मी में ठंडक का एहसास

फाइव डोर होने के चलते महिंद्रा थार की लंबाई बढ़ गई है। इसके पीछे की सीट में भी काफी अच्छा स्पेस ऑफर किया जा रहे हैं। यही कारण है कि इस एसयूवी में रियर एसी वेंट दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें ड्यूल जोन AC का फीचर भी दिया जाएगा।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App