बेस्ट सेलिंग कार लिस्ट की शोभा बढ़ा रही Mahindra की SUVs, ये भी रही शामिल

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Best SUV: मार्च 2024 में जितनी भी कारें बिकी है उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस महीने कितने रिकॉर्ड टूटे हैं यह गिनना संभव भी नहीं है। सालों बाद मारुति सुजुकी को छोड़ टाटा पंच देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी है।

कुल मिलाकर पिछले महीने 40,631 कारें बिकी हैं जो पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा है। इसमें महिंद्रा की कारें भी शामिल है, जहां पहले इस लिस्ट में सिर्फ महिंद्रा बोलेरो हुआ करती थी। वहीं इस बार दो और एसयूवी शामिल हुई है। आज इस आर्टिकल में हम इन दोनों के बारे में बात करने वाले हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

Mahindra Scorpio (Both Model)

महिंद्र स्कॉर्पियो के दो वेरिएंट फिलहाल बाजार में उपलब्ध है। जिसमें से पहले Mahindra Scorpio Classic और दूसरा Scorpio N है। दोनों मिलकर इनके कुल 15,151 यूनिट की बिक्री हुई है। पिछले साल यह आंकड़ा 8788 यूनिट का था।

देखा जाए तो 1 साल में ही महिंद्र स्कॉर्पियो की सेल में 72% की वृद्धि हुई है। यह एक महंगी एसयूवी है जिसकी कीमत 11 लाख रुपए से शुरू होती है। लेकिन फिर भी ग्राहकों ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया हैं।

Mahindra Bolero ने बढ़ाया शोभा

महिंद्रा बोलेरो हर महीने टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट में शामिल रहती है। इस महीने भी हम इसे देख सकते हैं मार्च 2024 में इसके कुल 10347 यूनिट की बिक्री हुई है। पिछले साल मार्च के महीने में यह आंकड़ा 9546 यूनिट का था।

कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 8% ज्यादा कारें बेची है। यह दिखाता है कि धीरे-धीरे महिंद्रा की कारों पर लोगों को काफी ज्यादा विश्वास हो रहा है।

Mahindra XUV 700

महिंद्र एक्सयूवी 700 इस लिस्ट की सबसे खास एसयूवी है। यह कंपनी की सबसे प्रीमियम कार है, जो 24 लाख के कीमत में आती है। मार्च 2024 में एसएससी सी के कुल 6611 यूनिट की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले यह 29% ज्यादा है। प्रीमियम होने के चलते इस काम ही लोग खरीदते थे। लेकिन हाल ही में प्रोडक्शन सुधारने के बाद इसकी बिक्री तेज हो गई है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App