Fortuner से टक्कर ले रही ये SUV, कीमत आधी लेकिन लेकिन युवाओं में क्रेज दोगुना

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra SUV Sales: फरवरी 2024 में महिंद्रा ने अपनी काफी ज्यादा गाड़ियां बेची है। इसमें सेल के मामले में टाटा को कड़ी टक्कर दी है। साल दर साल महिंद्रा ने अपनी काफी ज्यादा गाड़ियां बेची है।

इसमें सेल के मामले में टाटा को कड़ी टक्कर दी है। देखा जाए तो साल दर साल कंपनी काफी ज्यादा ग्रो कर रही है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने सेल में 40% का इजाफा किया है। इसमें सबसे बड़ा हाथ स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) और एक्सयुवी 700 (Mahindra XUV 700) का रहा है। यह दोनों एसयूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।

Mahindra की कारें बिकिम सबसे ज्यादा

बात करें फरवरी 2024 की तो महिंद्र स्कॉर्पियो एन ने सबसे ज्यादा सेल दर्ज किया है। इसके कुल 15051 यूनिट की बिक्री हुई है। स्कॉर्पियो एन टोयोटा फॉर्च्यूनर लेवल की एसयूवी है जो 7 सीटर सेगमेंट में आती है। लेकिन इसकी कीमत फॉर्च्यूनर से आधी से भी कम है।

इसके अलावा Mahindra Bolero के 10,113 यूनिट, Mahindra XUV 700 के 6546 यूनिट, Mahindra Thar के 5812 यूनिट, Mahindra XUV 300 के 4218 यूनिट, Mahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक के 610 यूनिट और महिंद्रा मराजो के 51 यूनिट बिके हैं।

कुल मिलाकर कंपनी ने फरवरी 2024 में 42401 यूनिट की बिक्री की है। देखा जाए तो यह कंपनी का एक नया रिकॉर्ड है। महिंद्रा ने अपनी प्रोडक्शन क्वालिटी को अच्छी करके यह आंकड़ा हासिल किया है।

जहां सभी कंपनियां नए-नए मॉडल स्कूल लॉन्च करने में लगी हुई है। वही महिंद्रा ने अपना पूरा जोर प्रोडक्शन को बढ़ाने में लगाया था और अब उसका फल भी कंपनी को देखने को मिल रहा है।

Mahindra Scorpio N है एक अच्छी डील

बात करें फॉर्च्यूनर लेवल की एसयूवी महिंद्र स्कॉर्पियो एन की तो इसकी कीमत 13 लाख रुपए से शुरू होकर 24 लाख रुपए तक जाती है। यह 6 और 7 सीटर ऑप्शन में आती है और इसमें फोर व्हील ड्राइव का ऑप्शन में भी मिलता है। अगर आपको एक फैमिली एसयूवी लेनी है और आपका बजट कम है तो आप महिंद्र स्कॉर्पियो एन को खरीद सकते हैं। यह काफी बड़ी कार है और इसका रोड प्रसेंस फॉर्च्यूनर जैसा ही है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App