Mahindra Bolero SUV: महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) कंपनी की पॉपुलर एसयूवी है। इसे देश के हर कोने के ग्राहक पसंद करते हैं। कंपनी की इस एसयूवी में आपको दमदार इंजन के साथ ही ज्यादा माइलेज मिल जाता है। इसमें कंपनी ने कई फीचर्स भी दिए हैं।
अब खबर आ रही है कंपनी अपने नए लोगो के साथ इस एसयूवी के अपडेटेड वेरिएंट को बाजार में पेश करेगी। कंपनी ने सबसे पहले अपने नए लोगो को XUV 700 में लगाया था। उसके बाद इसे बाकी गाड़ियों में लगाया गया। कंपनी अपनी नई Mahindra Bolero में अपडेटेड इंजन लगाने वाली है। माना जा रहा है कि इसके इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किया जाएगा।
नई बॉक्सि लुक के साथ आएगी Mahindra Bolero
कंपनी जल्द ही देश के बाजार में अपनी इस नई एसयूवी को लॉन्च करेगी। कई रिपोर्ट्स की माने तो इसकी टेस्टिंग को भी कंपनी ने शुरू कर दिया है। कंपनी की योजना इसे अगले साल मार्केट में पेश करने की है। इसके लुक में आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे नए बॉक्सि लुक के साथ बाजार में उतारेगी। आपको बता दें कि कंपनी की इस एसयूवी ने लगभग दो दशक तक देश के एसयूवी बाजार में राज किया है।
कंपनी ने किए हैं इसमें कई बदलाव
इस नई एसयूवी में कंपनी एक रिवाइज्ड रेडिएटर ग्रिल दे सकती है। इसके फॉग लैंप्स में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। वहीं इसकेपीछे की तरफ नए लोगो वाला एक स्पेयर व्हील कवर दिया जा सकता है। वहीं इसके टेल लैंप में भी कंपनी कुछ बदलाव कर सकती है।
इसका साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल के जैसा जी होगा। इसके साइड प्रोफाइल में कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं करने वाली है। इसमें कंपनी पहले की ही तरह 1.5-लीटर का इंजन देगी। जिसकी क्षमता 75bhp का पावर और 210Nm का टॉर्क बनाने की है।