Kia EV6: भारत के वाहन बाजार में किआ मोटर्स ने अपनी मिड साइज एसयूवी Kia Seltos के साथ एंट्री की थी। लेकिन अब आपको कंपनी की अलग-अलग सेगमेंट में 5 मॉडल्स देखने को मिल जाएंगे। कंपनी ने देश के मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 को भी लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार को महज 18 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है और इसे एक बार फुल चार्ज करके 3 बार दिल्ली से चंडीगढ़ जाया जा सकता है।
Kia EV6 का लुक है बहुत आकर्षक
कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को काफी एयरोडायनामिक लुक में डिजाइन किया है। इसके फ्रंट में डुअल LED हेडलैंप दिए गए हैं। वहीं इसके दरवाजों में आपको खास डिजाइन वाले डोर हैंडल्स देखने को मिल जाएंगे।
इसमें लगे डोर हैंडल्स छुपे रहते हैं और जैसे ही आप दरवाजा खोलना चाहेंगे तो यह बाहर आ जाएंगे। इन डोर हैंडल्स को फ्लश डोर हैंडल कहते हैं। इसमें आपको 19 इंच के अलॉय व्हील्ज, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप और फ्यूचरिस्टिक लुक देखने को मिल जाता है।
Kia EV6 के बैटरी पैक की डिटेल्स
कंपनी ने अपनी इस ईवी में 77.4 kWh का बैटरी पैक लगाया है। इस कार के रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने के बाद इसे 708 किलोमीटर की रेंज तक चलाया जा सकता है। यानी इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद तीन बार दिल्ली से चंडीगढ़ जाया जा सकता है। क्योंकि दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी तकरीबन 240 किलोमीटर है।
इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 12 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन डिस्प्ले, ड्राइवर और पैसेंजर सीट में रिलैक्सेशन का फीचर और हेडअप डिस्प्ले देखने को मिल जाता है। कंपनी इसमें अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी ऑफर करती है, जिसकी मदद से आप इसकी बैटरी को महज 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं।
इसमें कंपनी 520 लीटर का बूट स्पेस ऑफर करती है। इसके साथ ही इसमें आपको सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट, 360-डिग्री कैमरा, और वायरलेस फोन चार्जर जैसी कई एडवांस फीचर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। Kia EV6 की भारत के मार्केट में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 64.95 लाख रुपये रखी गई है।