Nexon लेवल की SUV लॉन्च करेगी Kia, नई स्विफ्ट से बेहतर होगी कार

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Kia Clavis: किया भारत में अपनी सबसे ज्यादा सेल्टोस एसयूवी को बेचती है। इसके बाद किया सोनेट और किया करेंस का नाम आता है। इन तीनों कारों के अलावा किया की फ्लैगशिप मॉडल कार्निवल भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद है। हालांकि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि लोग इसे खरीदते नहीं है।

Kia Clavis में एडवांस फीचर्स

इसी कीमत की समस्या को सॉल्व करते हुए किया अपनी एक बेहतरीन एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। यह किया कविस (Kia Clavis) होगी जो आधुनिक फीचर्स के साथ आएगी। भारत में इस एसयूवी की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है।

कई बार इस सड़क पर देखा गया है। दिखने में यह रेट्रो लुक में नजर आती है। हालांकि यह कैसी होगी इस पर कुछ खास जानकारी नहीं आई है। लेकिन इसके फीचर्स बहुत ही शानदार होंगे। यह ADAS और सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाली है।

इसी साल आएगी ये SUV

Kia Clavis को भारत में लॉन्च किया जाएगा कंपनी ने दिसंबर 2023 में ही इस एसयूवी के नाम का ट्रेडमार्क फाइल कर दिया है। इसे इसी साल फेस्टिवल सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। लांच होने के साथ ही इसकी कीमत भी बता दी जाएगी।

हालांकि उम्मीद है कि यह कार टाटा नेक्सों की कीमत में आने वाली है जो इसे बहुत ही अफॉर्डेबल एसयूवी बनाएगी। अगर आपको एक नई एसयूवी का इंतजार है तो आप इसे खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसी महीने लांच होने वाली Mahindra XUV 3X0 भी इसी सेगमेंट में आने वाली है।

मिलेगा बेहतर विकल्प!

भारत में एसयूवी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में Kia Clavis का लॉन्च होना लोगों को एक नया विकल्प दे सकता है। जिन सभी को मिड साइज कंपैक्ट एसयूवी पसंद है। उनके लिए Kia Clavis एक अच्छी एसयूवी हो सकती है। यह नेक्सन जितने साइज में आएगी लेकिन इसमें काफी अच्छा स्पेस मिलने वाला है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App