Bobber Bikes: देश के क्रूजर बाइक सेगमेंट में जावा (Jawa) ने अपनी सबसे सस्ती क्रूजर बाइक बॉबर 42 (Jawa 42 Bobber) को उतार दिया है। इस बाइक को पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी ने पेश किया था। वहीं अमेरिकी और यूरोपियन देशों में इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। कंपनी ने भारतीय बाजार के हिसाब से इसमें कुछ अप्डेट्स भी किए हैं। देश के बाजार में लॉन्च हुई बाइक में आपको कुछ अलग डिज़ाइन, बेहतर सीट और नए कलर स्कीम देखने को मिल जाएंगे।
कंपनी ने अपनी इस बाइक को ऑरिजन कलर मिस्टिक कॉपर कलर के साथ मार्केट में पेश किया है। इसके साथ आपको मून व्हाइट शेड और डुअल टोन रेड कलर देखने को मिल जाता है। इसमें मून व्हाइट शेड खरीदने के लिए आपको 1 हजार रुपये और डुअल टोन रेड को खरीदने के लिए आपको 3 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि देनी होगी।
Jawa 42 Bobber बाइक के स्पेसिफिकेशन्स
इस बेहतरीन क्रूजर बाइक में फ्यूल इंजेक्टेड लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित 334 सीसी का इंजन लगाया गया है। यह इंजन 30.6 पीएस की अधिकतम पावर के साथ ही 32.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक के इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक के साउंड को बेहतर बनाने के लिए इसमें साइड माउंटेड एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है।
Jawa 42 Bobber बाइक के फीचर्स
कंपनी की इस बाइक में आपको रबर थाई पैड्स के साथ ही नए डिजाइन का फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं इस बाइक में कंपनी ने राउंड शेप का हेडलैंप लगाया है। इसके साथ कंपनी ने ग्रिल को फिट किया है। इसमें सिंगल पर्सन के लिए सीट लगाया गया है जो बहुत ही आकर्षक लगता है।
इस बाइक को तैयार करने में कंपनी ने नई तकनीक का उपयोग किया है। इसमें आपको एलईडी लाइटिंग देखने को मिल जाती है। इसमें कंपनी ने नए स्विचगियर को लगाया है और ज्यादा लंबा हैंडलबार लगाया है। कंपनी ने अपनी इस आकर्षक क्रूजर बाइक को 2,06,500 रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में पेश किया है।