Jawa and Yezdi Bikes: जावा और येज्डी भले ही दो अलग-अलग कंपनियां हैं लेकिन इन दोनों के निर्माता क्लासिक लीजेंड नाम की पैरंट कंपनी करती है। साल 2023 की शुरुआत में कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रूजर बाइक के अलग कलर वैरीअंट को लॉन्च कर के किया है।
कंपनी ने Jawa 42 को नया कॉस्मिक कार्बन कलर में लॉन्च किया है। वहीं Yezdi Roadster को क्रिमसन ड्यूल टोन कलर दिया है। इन नए कलर्स के साथ इनकी कीमत में भी बदलाव आया है। Jawa 42 Cosmic Carbon वेरिएंट की कीमत 1.95 लाख रुपए एक्स शोरूम और Yezdi Roadster की कीमत 2.04 लाख रुपए एक्स शोरूम हो गई है।
यह भी पढ़ें:-माइलेज के लिए लेनी है कार, तो यहां रही देश की बेस्ट CNG कार, कीमत 4 लाख से कम
Honda की नई एक्टिवा और TVS Jupiter में से किसके फीचर्स है शानदार, यहां जानें बेहतर स्कूटर की डिटेल
दोनों बाइक्स के इंजन
कंपनी ने जावा और येज़्डी बाइक्स को नया रंग देकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है। इसमें वह कितना सफल हो पाते हैं यह तो समय ही बताएगा लेकिन इन दोनों को सर बाइक्स में काफी अच्छा पावर और माइलेज देखने को मिलता है। Jawa 42 में 294.72 cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 27 बीएचपी का पावर और 26 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। Yezdi Roadster में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 29 बीएचपी का पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता हैं।
दोनों ही बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। बाइक्स को नए कलर में पेश करते हुए जावा यदि मोटरसाइकिल के सीईओ आशीष सिंह जोशी कहते हैं कि यह दो नए रंग जावा और येज्डी ब्रांड को और भी ज्यादा रोमांचक बना देंगे। यह तो बस शुरुआत है। जावा और येजदी प्रोडक्ट रेंज को और भी ऊंचे स्तर पर ले जाया जाएगा। हर एक बाइकर्स को इसके थ्रू एक एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इन दिनों का सीधा मुकाबला Royal Enfield Bullet से होता है। आने वाले समय में यह दोनों बाइक्स रॉयल इनफील्ड का अच्छा विकल्प बनने वाले हैं।