पसंद आती है Cruiser बाइक तो आधी कीमत पर घर लाएं Jawa 42 Bobber

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Jawa 42 Bobber: अगर आपको रेट्रो लुक वाली बाइक पसंद है। तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं। इस रिपोर्ट में आप जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) बाइक के बारे में जानेंगे। जो अपने रेट्रो डिज़ाइन के लिए बाजार में लोकप्रिय है। कंपनी की इस बाइक में आपको एडवेंचर राइडिंग के लिए सभी जरूरी फीचर्स मिल जाएंगे।

इस बाइक का इंजन डिटेल्स

कंपनी ने अपनी क्रूजर बाइक जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) में 334 सीसी का इंजन लगाया है। जो 32.74bhp पावर और 29.92Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। इसमें डिस्क ब्रेक के साथ ज्यादा सेफ्टी के लिए आपको ड्यूल चैनल एन्टी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है। इस रेट्रो बाइक को ज्यादा पैक्टिकल बनाने के लिए 30.56 किलोमीटर प्रति लीटर का जबरदस्त माईलेज दिया गया है।

बाजार में इसकी कीमत

जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) काफी पॉवरफुल बाइक है। इसे 2.10 लाख रुपये से 2.30 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में पेश किया गया है। अगर इसे खरीदने के लिए आपके पास इतना बजट नहीं है। तो आप ऑनलाइन वेबसाइट पर इसके पुराने मॉडल पर ऑफर किए जा रहे डील का लाभ उठा सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको Olx वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए कुछ बेहतरीन डील के बारे में बताएंगे।

Olx पर जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber)

कंपनी की क्रूजर बाइक जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) को खरीदने के लिए अगर आप 2 लाख रुपये नहीं खर्च करना चाहते हैं। तो आप एक बार Olx वेबसाइट पर मौजूद इस बाइक के 2020 मॉडल को चेक कर सकते हैं। यह बाइक 13,000 किलोमीटर चली है और एकदम नई जैसी है। यहाँ पर इसके लिए 1,20,000 रुपये की मांग की गई है। अगर आपको लांग ड्राइव या फिर एडवेंचर राइडिंग करना पसंद है। तो आप एक बार इस बाइक की टेस्ट ड्राइव जरूर ले सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App