Hyundai Creta Adventure 2023: हुंडई इंडिया की तरफ से क्रेटा और अल्काजर नई वेरिएंट को लांच किया जाने वाला है। अब इसके नाम की घोषणा भी कर दी गई है। यह क्रेटा एडवेंचर (Hyundai Creta Adventure) के नाम से लाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि से अगस्त महीने में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। यह कंपनी की एक स्पेशल एडिशन होने वाली है जिसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। यानी कि इसमें आपको नया लुक मिलने वाला है। इसके फीचर्स में भी थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम इस पर बात करने वाले हैं।
Hyundai Creta Adventure के फीचर्स
अभी इन दोनों एसयूवी में से किसी की भी कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन कई ऑटो एक्सपर्ट ने इनके फीचर्स के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। इन दोनों एसयूवी के लोक को बहुत ही एग्रेसिवली डिजाइन किया गया होगा। इसके फ्रंट और पीछे की तरफ फॉक्स स्किड प्लेट, साइड में प्लास्टिक क्लैडिंग, फ्रंट ग्रील में नए बदलाव और बिल्कुल ही नया बंपर दिया जा सकता है। इसके एलॉय व्हील्स और रूफ रेल को भी अलग डिजाइन मिलने वाला है। इंटीरियर की बात करें तो इसके पूरे डैशबोर्ड को बिल्कुल ही नया थीम दिया जाएगा। वही कुछ फीचर्स भी नए मिलने की उम्मीद है।
इनके इंजंस में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta Adventure) में 1.5 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जाने वाला है। इसके पेट्रोल इंजन द्वारा 113 बीएचपी का पावर और 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाएगा। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगी। वहीं इसके डीजल इंजन द्वारा 113 बीएसपी का पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाएगा। यह इंजन भी मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आने वाली है।
बात करें हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) की तो इसमें भी पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलने वाला है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन और क्रेटा वाला पेट्रोल इंजन मिलने वाला है। इसके पेट्रोल इंजन का पावर क्रेटा जितना ही होगा। वहीं डीजल इंजन के द्वारा 158 बीएचपी का पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाएगा। इसमें भी सिक्स स्पीड मैनुअल के साथ 7 स्पीड डुएल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाएगा।