Activa से भी बेहतर स्कूटर लाने वाली है Honda, देखें इसके फीचर्स

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Honda Stylo: भारतीय टू व्हीलर सेगमेंट में स्कूटर का मार्केट दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्कूटर ही बिकती हैं। लेकिन ICE सेगमेंट में भी स्कूटर की मांग कम नहीं है।

इसी को देखते हुए होंडा अपनी नई स्कूटर स्टाइलो 160 (Honda Stylo 160) को लॉन्च करने वाली है। यह रेट्रो लुक में आएगी जिसके कारण इसका डिजाइन अन्य सभी स्कूटर से काफी अलग होने वाला है।

Honda Stylo का इंजन

होंडा स्टाइलो में 156.5 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। इस दमदार इंजन के साथ यह 15 बीएचपी का पावर जेनरेट करती है। इस इंजन के द्वारा 13 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी जनरेट किया जाता है।

भारतीय सड़क के लिए यह पावर बहुत ही ज्यादा है। इस पावर के साथ स्कूटर का माइलेज कम नहीं है। यह 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है। एलइडी हेडलैंप के साथ आती है जो इसके रेट्रो लुक को और भी खूबसूरत बनाता है।

इसके अलावा इसमें राउंड शेप मिरर, सी साइज एलइडी डीआरएल, आरामदायक सीट, मजबूत ग्रैब रेल और आधुनिक फीचर्स के तौर पर की लेस स्टार्ट स्टॉप सिस्टम दिया गया है।

Honda Activa 7G भी होगी लॉन्च

कुछ समय पहले होंडा एक्टिवा 7g को लॉन्च करने की बात कही जा रही थी और होंडा इस पर काम भी कर रही है। लेकिन नई स्टाइलो (Honda Stylo) 7g से काफी बेहतर होने वाली है। इसे रॉयल ग्रीन, मैट व्हाइट, मैट ब्लैक, रेड और बेज कलर में लॉन्च किया जाएगा।

यह सभी कलर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले हैं। एशियन मार्केट में बिक रही होंडा स्टाइलो की कीमत काफी कम है। अगर यह भारत में लॉन्च होती है तो यह 85,000 रुपए से लेकर 1,25,000 के बीच बिकने वाली है।

फिलहाल देश की बेहतरीन स्कूटर में होंडा एक्टिवा का नाम शुमार है। लेकिन स्टाइलो (Honda Stylo) के आने के बाद एक्टिवा की पापुलैरिटी को झटका लग सकता है। लोग इस अलग दिखने वाले स्कूटर को खरीदना ज्यादा पसंद करेंगे क्योंकि इसमें ज्यादा अच्छे फीचर्स ऑफर किया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत लगभग एक्टिवा से थोड़ी ज्यादा होगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App