Ampere Primus Electric Scooter: भारत टू व्हीलर ऑटोमोबाइल का सबसे बड़ा मार्केट है। वही इसमें बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की मात्रा बढ़ती जा रही है। हाल ही में एम्पीयर कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Primus को लांच किया था। यह दिखने में काफी हद तक होंडा एक्टिवा 125 की तरह लगती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके रेंज और कीमत की पूरी जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें:-बाजार में जल्द होगी नई Hyundai Exter की एंट्री, होंगे Tata Punch से ज्यादा फीचर्स
हाल ही में एक कस्टमर ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेंज की जांच की है। इसे उस समय इको मोड पर चलाया गया था। आपको बता दें कि 100% चार्ज हुई यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 25% तक 77 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी थी। इसके बाद भी कस्टमर ने राइड को जारी रखा और अंततः एंपियर प्राइमस इलैक्ट्रिक स्कूटर ने 2 लोगों के साथ इको मोड पर 112 किलोमीटर का रेंज दिया।
यह भी पढ़ें:-आपके पास है मात्र 5 हजार रुपए, बस इतने में ही आपकी होगी नई Royal Enfield Hunter 350
इस सफर के दौरान उनको एक समस्या देखने को मिली है। जब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी 5 से 7% तक बाकी थी, तभी उनका यह स्कूटर ऑफ हो जाता है। ऐसा होने के पीछे बैटरी और बैलेंसिंग इशू हो सकता है। यह बहुत बड़ी समस्या नहीं है। इससे निजात पाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी।
आपको हमेशा ही स्कूटर रात को चार्ज करना होगा। वही दोबारा चार्ज लगाने से पहले चार्ज को पूरी तरीके से खत्म करना होगा। धूप या बिना हवादार वाली जगह पर चार्ज करने से बचना होगा। लेकिन इस तरह की समस्या के कारण बैटरी समय से पहले ही खराब हो सकता है इसीलिए इसे खरीदने से पहले एक बार इसकी जांच अवश्य करें।