Honda Best Selling Bikes: हीरो होंडा आज अलग हो चुकी है लेकिन कई लोगों के लिए यह आज भी एक ही कंपनी है। दोनों के बीच अभी के समय सेल्स के मामले में जंग होती रहती है। जहां हीरो मोटर कॉर्प लंबे समय से देश की सबसे ज्यादा बाइक बेचने वाली कंपनी है। वही होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स भी उनसे कुछ ही पीछे दूसरे पायदान पर है।
यह भी पढ़ें:-अभी कर लें थोड़ा इंतजार ये कंपनी ला रही हैं सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें लिस्ट
देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला टू व्हीलर हीरो स्प्लेंडर रहा है। जहां हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor Plus) एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) के साथ कंपनी को ऊंचाई दे रखी है। वही होंडा की दो बाइक और एक स्कूटर ने पिछले महीने शानदार परफॉर्म किया है। यह कंपनी के लिए काफी वैल्युएबल साबित हुए हैं। आप मुझसे बहुत को पता चल गया होगा कि यहां बात होंडा एक्टिवा (Honda Activa), होंडा शाइन (Honda Shine) की हो रही है। दिसंबर के महीने में होंडा टू व्हीलर्स ने कुल 2,33,151 यूनिट्स की बिक्री की है। यह दिसंबर 2021 के मुकाबले 10.70% ज्यादा है। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले ग्रोथ हासिल किया है।
यह भी पढ़ें:-टॉप बाइक्स में हुई बड़ी उलट फेर, Honda को पीछे कर ये बाइक बनी दूसरी बेस्ट सेलिंग बाइक
इस बार होंडा एक्टिवा ने सेल्स के मामले में होंडा शाइन को पीछे कर दिया है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर्स में होंडा एक्टिवा तीसरे नंबर पर रही है। दिसंबर 2022 में एक्टिवा के कुल 96,451 यूनिट्स को बेचा गया है। हालांकि दिसंबर 2021 के मुकाबले यह 7 फ़ीसदी कम है।
वहीं जब बात होंडा शाइन की करें तो दिसंबर 2022 में इसके कुल 87,760 यूनिट्स को बेचा गया है। दिसंबर 2021 के मुकाबले होंडा शाइन की बिक्री 29 प्रतिशत से बढ़ी है। यह कंपनी के लिए अच्छा संदेश है। दोनों टू व्हीलर्स मिलाकर कंपनी ने 1.84 लाख यूनिट्स की बिक्री है।
नए एक्टिवा के साथ बढ़ेगी सेल
सोमवार को होंडा ने भारत में अपनी नई एक्टिवा एच स्मार्ट को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर में कई खासियत है इसमें एक स्मार्ट चाबी दी गई है। इसे आप सिर्फ अपनी जेब में रखकर ही स्कूटर को स्टार्ट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप स्कूटर के 2 मीटर के दायरे से बाहर हो जाते हैं तो इसे स्मार्ट चाबी के जरिया आपका स्कूटर अपने आप लॉक हो जाएगा।