नई दिल्लीः आपके घर-परिवार का कोई सदस्य केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर अब लॉटरी लगने जा रही है, क्योंकि सरकार कुछ बड़ा ऐलान करने जा रही है। मोदी सरकार देश का आम बजट 1 फरवरी 2023 को पेश करेगी, जिसमें भविष्य का रोडमैप तैयार किया जाएगा। अब सभी वर्गों की निगाहें आम बजट पर हैं कि सरकार क्या ऐलान करती है।
माना जा रहा है कि इस बार बजट में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशभोगियों के लिए कुछ नया ला सकता है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(डीए) और बकाया डीए एरियर को लेकर चौंकाने वाला ऐलान किया जा सकता है। सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती हैं, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो ऐसा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा संभव माना जा रहा है। कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी के इजाफे के बाद 42 प्रतिशत हो जाएगा, जबकि वर्तमान में 38% डीए का लाभ मिल रहा है।
दरअसल केंद्र सरकार डीए में सालाना दो बार बढ़ोतरी करती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू मानी जाती हैं। सरकार इसके अलावा डीए एरियर में तगड़ा ऐलान कर सकती है। इतना ही नहीं चर्चा तो यहां तक भी है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ा सकती है, जिससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
सरकार कर्मचारियों को मिलेगा डीए एरियर का पैसा
केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है, जिसकी चर्चा विभागीय स्तर पर तेजी से चल रही है। कोरोना वायरस संक्रमण काल साल 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा सरकार ने नहीं दिया था।
इसे भी पढ़ेंः केवल 5000 लगाकर शुरु करें ये धाकड़ बिजनेस, कुछ समय में बन जाएंगे लखपति
इसकी वजह सरकार की ओर से कोरोना वायरस बताई थी। उसी समय से केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन लगाातर मांग कर रहे है, जिसे लेकर सरकार की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि यह रकम खाते में ट्र्रांसफर की जा सकती है।
ऐसी स्थिति में लेवल-1 पर कर्मचारियों का 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक का बकाया है। लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपये बकाया) और लेवल-14 (पे-स्केल) पर एक कर्मचारी के हाथ में 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपये का लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारियों को तगड़ी सहायता मिलेगी, जो किसी बड़ी राशि से कम नहीं है।
जानिए कैसे होगा कैलकुलेशन
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अगर केंद्रीय कर्मचारियों के पे-मैट्रिक्स के हिसाब से न्यूनतम वेतन 18000 रुपये है। कर्मचारी को DA Arrear के रूप में 11,880 रुपये का लाभ मिल सकता है। (4320+3240+4320 रुपए), साल 2022 में 28 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी करने का फैसला लिा गया है. इसे 1 जुलाई 2022 से लागू किया गया है।