Hero Splendor Plus: हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसके शानदार लुक और माइलेज ने भारतीयों को अपना दीवाना बना रखा है। जब भी कोई बाइक खरीदने की सोचता हैं तो वह सबसे पहले उसके खयाल में हीरो स्प्लेंडर प्लस ही आता है। यह बाइक अपने ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
70 हजार की कीमत में आपको शानदार लुक के साथ हीरो का भरोसा भी मिलता है। लेकिन इस बढ़ती मंहगाई के बीच सभी इसे खरीद नहीं पाते है। अगर आप भी अपने बजट के कारण इसे खरीद नहीं पा रहे है तो यह खबर आपके लिए है। इस दिवाली आपके पास मौका है कि सिर्फ ₹15000 में ही आप अच्छी कंडीशन वाली हीरो स्प्लेंडर खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं की आखिर यह ऑफर कहां पर है।
यह भी पढ़ें:-लो भाई 5,000 रुपये वाली Hero Splendor Plus धनतेरस तक खरीदकर लाएं घर, वरना फिर रह जाएगा अफसोस
BikeDekho पर बंपर डील
दिवाली खुशियों का त्यौहार होता है। इस समय सभी देशवासी अपनी मनपसंद चीजों को खरीदते हैं। ऐसे में जिनके पास पैसे नहीं है, उन्हें निराशा हासिल होती है। लेकिन आज आपको निराश होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बाइक देखो वेबसाइट पर सिर्फ ₹15000 में हीरो स्प्लेंडर प्लस बेची जा रही है। इस 2018 मॉडल स्प्लेंडर में आपको एलॉय व्हील के साथ सेल्फी स्टार्ट भी मिलेगा। इसके साथ ही हीरो स्प्लेंडर अभी तक 30 हजार किलोमीटर तक चली है जो बताता है की इसकी कंडीशन काफी अच्छी है।
कैसे खरीदें यूज्ड बाइक
बाइक खरीदने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट को विजिट करना होगा। यहां जाने के बाद आप सर्च सेक्शन में हीरो स्प्लेंडर प्लस को सर्च कर सकते हैं। यहां आपको अपने बजट को फिल्टर करने का भी ऑप्शन मिलेगा। फिर वहां से अपनी पसंदीदा बाइक को सेलेक्ट कर उसके मालिक से बात कर सकते हैं।
मालिक से बात कर आप इस बाइक को और भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते है। बाकी बाइक खरीदते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें उसके सारे डाक्यूमेंट्स ओरिजिनल हो और खरीदने से पहले किसी भी प्रकार का ट्रांजैक्शन ना करें।