Used Hero HF Deluxe: हीरो की बाइक हमेशा से आम आदमी की पहली पसंद रही है। समय के साथ बढ़ते हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor Plus) की कीमत ने अब लोगों को हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) की ओर जाने को मजबूर कर दिया है। इसके अलावा सेकंड हैंड मार्केट में भी एचएफ डीलक्स की मांग काफी ज्यादा है। अगर आप शोरूम से बाइक खरीद नहीं सकते हैं तो फिर सेकंड हैंड मार्केट आपके लिए जन्नत से कम नहीं है।
यहां पर आपको पुरानी से लेकर सभी नई बाइक कम कीमत पर मिल जाएगी। आज हम आपको 30000 के अंदर मिलने वाली हीरो एचएफ डीलक्स के बारे में बताएंगे। इसे खरीदने के लिए आपको किसी भी प्रकार का इंतजार नहीं करना होगा।
हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) का 2021 मॉडल बाइक सिर्फ 46000 में बिकने के लिए लिस्ट हुई है। यह अभी तक 13150 किलोमीटर चल चुकी है और इसे फरीदाबाद हरियाणा के लोकेशन से बचा जा रहा है। आप चाहे तो फाइनेंस प्लान के जरिए सिर्फ 1166 की ईएमआई पर भी इसे खरीद सकते हैं।
दूसरी हीरो एचएफ डीलक्स भी 2021 मॉडल है। इसकी कीमत ₹50000 रखी गई है। यह बाइक अभी तक 1733 किलोमीटर चल चुकी है। बाइक की माइलेज काफी बेहतरीन है। इसलिए यह बहुत किफायती बाइक मानी जाती है। आप चाहे तो इसे 1268 रुपए की ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
तीसरी हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) 2020 मॉडल है। इसकी कीमत 48000 रखी गई है। इस पर आपको किसी भी प्रकार का फाइनेंस प्लान नहीं मिलेगा। यह बाइक 44000 किलोमीटर चली है और इसे गुरुग्राम हरियाना लोकेशन से बेचा जा रहा है।
लिस्ट की चौथी हीरो एचएफ डीलक्स 2019 मॉडल है। ड्रम ब्रेक के साथ आने वाली यह बाइक 45000 रुपए में बेची जा रही है। इसे भी आप फाइनेंस प्लान के जरिए खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 1141 रुपए का ईएमआई देना होगा। यह बाइक 2566 किलोमीटर चली है और इसे भी गुरुग्राम हरियाणा से बचा जा रहा है।
लिस्ट की पांचवीं और आखिरी बाइक हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) 2016 मॉडल है। यह बाइक अभी तक 2230 किलोमीटर तक चल चुकी है और साइट पर इसकी कीमत 29550 रखी गई है। इसे फरीदाबाद हरियाणा की लोकेशन से बचा जा रहा है। यह बाइक आम आदमी के लिए काफी किफायती साबित होती है।