भारत में आएगी Ford Everest! Endevour नाम हुआ पुराना? पढ़ें पूरी खबर

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Ford Endeavour: अमेरिका की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फोर्ड भारत में वापसी को तैयार है। कंपनी बहुत ही जल्द विश्व भर में फोर्ड एवरेस्ट नाम से बिक रही है अपनी एसयूवी को भारत में लाने वाली है।

इसे भारत में एंडेवर के नाम से बेचा जाता था और अभी यह किस नाम से बिकेगी इस पर कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है। 7 सीटर सेगमेंट में आने वाली यह एसयूवी इंटरनेशनल मार्केट में धूम मचा रही है। साउथ अफ्रीका में इसकी बिक्री काफी तेजी से हो रही है और अब भारत में भी लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसलिए Everest हुई Endevour

2003 वह साल था जो फोर्ड एंडेवर को पहली बार भारत में लॉन्च किया गया था। अमेरिका सहित अन्य देशों में इसे उस समय ‘फोर्ड एवरेस्ट’ के नाम से बेचा जाता था। लेकिन भारत में उसे समय फोर्ड को यह ट्रेडमार्क नहीं मिला।

इसलिए कंपनी ने एंडेवर को ट्रेडमार्क करवा लिया। तब से लेकर अभी तक यह एसयूवी एंडेवर नाम से ही बिक रही थी। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि फोर्ड को ‘एवरेस्ट’ का ट्रेडमार्क मिल गया है।

Ford Everst नाम से बिकेगी Endevour

अब जब कंपनी को यह ट्रेडमार्क मिल चुका है तो फोर्ड चाहेगी कि वह फिलहाल कुछ यूनिट को इंपोर्ट कर इसे भारत में बेचे। ऐसा करने से ब्रांडिंग कास्ट कम हो जाएगी। वही एडवर्टाइजमेंट पर होने वाला खर्चा भी कम होगा।

इसके बाद फोर्ड चेन्नई स्थित अपने प्लांट में इसका प्रोडक्शन भी शुरू करने वाली है। 2026 तक कंपनी भारत में अपने एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर देगी। इसके बाद फॉर्च्यूनर जैसी धाकड़ एसयूवी को काफी ज्यादा खतरा होने वाला है।

Ford Endeavour में मिलेगा 3 इंजन एक डीजल भी

फोर्ड एंडेवर में 2 लीटर का सिंगल टर्बो, 2 लीटर का ट्विन टर्बो और 3 लीटर का V6 डीजल इंजन मिलता है। इन तीनों इंजन के साथ यह काफी अच्छा परफॉर्म करती है। इसके बेस मॉडल में भी आपको फॉर्च्यूनर से ज्यादा फीचर्स ऑफर किए जाते हैं, जिस कारण से लोग फॉर्च्यूनर से ऊपर फोर्ड एंडेवर को पसंद करने वाले हैं।

पहले के मुकाबले इसका डिजाइन और भी ज्यादा एग्रेसिव हो चुका है। यह इसके रोड प्रसेंस को और भी खूबसूरत बनाता है। भारत में इसे किस महीने में लॉन्च किया जाएगा। यह खबर साफ नहीं है, लेकिन यह एसयूवी इसी साल लॉन्च होने वाली है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App