नई दिल्लीः भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का रुतबा बढ़ता जा रहा है। अब इलेक्ट्रिक वाहन लोगों की पसंद बन रहे हैं। वहीं कंपनियां भी लगातार नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रही हैं। वैसे देखा जाए तो इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें काफी ज्यादा होती हैं, जिस वजह से आम आदमी के लिए इन्हें खरीदना मुश्किल हो जाता है। वहीं अब कुछ कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने वाली हैं, जो कीमत में भी किफायती होंगी, जिससे आम आदमी भी इन्हें खरीद सके। चलिए जानते हैं इनके बारे में…

Tata Tiago EV

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV पेश की है, जो 28 दिसंबर 2022 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। इसमें 26 KWH लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है, जिससे कार से 302 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 10 लाख के आसपास होगी।

MG Electric Car

एमजी मोटर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि 2023 की पहली छमाही में उसकी ईवी कार लॉन्च हो जाएगी। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से पूरी तरह कोई डिटेल नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार की कीमत 10 लाख 15 लाख से रुपये के बीच हो सकती है। यह कार 250 से 300 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

Citroen C3 EV

कंपनी अपनी इस कार को गले साल पहली तिमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। यह कार पेट्रोल वर्जन में पहले से मौजूद है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस कार की कीमत 10 लाख से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह कार 300 से 350 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...