Ducati ने लॉन्च की दो नई बाइक्स, Kawasaki Ninja से चार कदम आगे

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Ducati Streetfighter V4 & V4S: डुकाटी (Ducati) इटली की प्रमुख मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है। जिसने भारतीय बाजार में अपनी दो नई बाइक Streetfighter V4 और Streetfighter V4S को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी इन दोनों सुपरनेकेड बाइक्स को डुकाटी इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 24,62,400 रुपये और 28,00,000 रुपये रखी गई है। 12 मार्च से इनकी बिक्री भी शुरू हो गई है।

Ducati Streetfighter बाइक्स की डिटेल

कंपनी की बाइक Streetfighter V4 के लेटेस्ट वर्जन में आपको कई तरह के बदलाव देखने को मिल जाएंगे। इस बाइक में पुराने मॉडल की तरह ही शार्प और स्पोर्टी डिज़ाइन दिए गए हैं। जो देखने मे काफी आकर्षक लगते हैं। कंपनी इसमें पॉइंटेड LED हेडलाइट के अलावा मस्कुलर फ्यूल टैंक, छोटा सा अंडरबेली एग्जॉस्ट और स्लीक टेल सेक्शन भी देती है।

रिपोर्ट की माने तो कंपनी की बाइक V4 के लेटेस्ट वर्जन में 17 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक लगा हुआ है। वहीं इसमें स्टैंडर्ड तौर पर रेड कलर दिया गया है। अगर बात V4S की करें तो यह बाइक आपको दो कलर ऑप्शन्स- ग्रे नेरो और डुकाटी रेड में मिल जाएगी। इनमें नया TFT डिजिटल डैश लेआउट लगा है। जो हाल ही में लॉन्च हुई Panigale V4 जैसा है।

Ducati Streetfighter के इंजन डिटेल्स

कंपनी की इस सुपरनेकेड बाइक में आपको 1,103 सीसी का V4 लिक्विड-कूल्ड डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 13,000rpm पर 208 bhp का अधिकतम पावर और 9,500rpm पर 123 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। इसमें आपको स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह बाइक बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ भी आती है।

कंपनी की बाइक Streetfighter V4 में राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Showa Big Piston फ्रंट फोर्क और Sachs monoshock सस्पेंशन दिए गए हैं। वहीं Streetfighter V4S बाइक में Ohlins NIX30 फ्रंट फोर्क और Ohlins TTX36 monoshock सस्पेंशन उपलब्ध कराए गए हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App