Royal Enfield Hunter 350: भारतीय बाजार में रॉयल इनफील्ड की मांग काफी ज्यादा है। अगर इसकी कीमत कम कर दी जाए तो स्प्लेंडर से ज्यादा रॉयल इनफील्ड बुलेट सड़कों पर दिखेंगी। लेकिन अब कंपनी ने अपनी एक बाइक की कीमत काफी कम कर दी है। पहले बाजार में कंपनी के Royal Enfield Classic 350 और Royal Enfield Bullet 350 जमकर बिकती थी।
ज्यादा कीमत होने के बावजूद लोग इसे काफी पसंद करते थे। लेकिन अपनी रीच को बढ़ाने के लिए रॉयल इनफील्ड ने सबसे सस्ती बाइक Royal Enfield Hunter 350 को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च होते ही इसने रॉयल इनफील्ड क्लासिक को भी पछाड़ दिया था। मार्च के महीने में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के 24,466 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वही दूसरे नंबर पर हंटर 350 रही, जिसके कुल 10824 यूनिट्स बिके हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आपको बता दें कि पिछले साल कई महीनों तक अंडर 350 क्लासिक को अपने पीछे रखा था। लेकिन अब धीरे-धीरे क्लासिक फिर से मार्केट पर पकड़ बना रही है। इन दोनों के बाद तीसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 रही है।
यह भी पढ़ें:-Tata Punch को Hyundai की चुनौती, अब मार्केट में दिखेगा टाटा का राज
आपको बता दें कि रॉयल इनफील्ड हंटर 350 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। इसके तीन वेरिएंट्स बाजार में बेचे जाते हैं। इसमें पहला फैक्ट्री दूसरा डैपर और तीसरा रिबेल है। इसके फैक्ट्री में ब्लैक और सिल्वर कलर, डैपर में ग्रे, ऐश और वाइट कलर मिलता है। वहीं इसके अंतिम वेरिएंट रिबेल में रेड, ब्लैक और ब्लू कलर मिलता है।
रॉयल एनफील्ड 350 के फैक्ट्री वैरिएंट की कीमत ₹1,49,900 से शुरू होती है। वही इसके डेपर वैरिएंट की कीमत ₹1,66,900 और टॉप वेरिएंट रिबेल की कीमत ₹171900 से शुरू होती है। यह सभी दिल्ली की एक्स शोरूम कीमत है। आपके शहर में इनकी कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:-Hero Hf Deluxe यहां मिल रही 18,000 में तो फिर 70 हजार रुये खर्च करने क्यों जाएं शोरूम
इसमें काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। फीचर्स के नाम पर इसमें आपको सेमी एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपल नेवीगेशन सिस्टम, फ्यूल गेज, ऑडोमीटर, ट्रिप मीटर, मेंटेनेंस इंडिकेटर, mid और हाई वेरिएंट में बड़ा डिजिटल इनसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिल जाता है।