Used Bikes: Hero, TVS, Bajaj और Honda ये ऐसी कंपनियां है जिनकी बाइक्स भारत में काफी ज्यादा बिकती हैं। जहां उनकी डिमांड्स मार्केट में कम ही नहीं हो रही है। वहीं इनकी कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है।
इसी बढ़ती कीमत के कारण सेकंड हैंड मार्केट में इन बाइक्स की बिक्री में तेजी देखी गई है। वैसे भी भारत विश्व का सबसे बड़ा टू व्हीलर मार्केट है और इसे इस स्थान तक पहुंचने में सेकंड हैंड मार्केट का काफी बड़ा हाथ है। अगर आप अपने पैसे बचा कर एक अच्छी बाइक खरीदना चाहते हैं तो सेकंड हैंड बाइक खरीदना एक काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
यहां आपको अच्छी कंडीशन वाली बाइक बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक और स्कूटर के सेकंड हैंड मॉडल की कीमत को जानेंगे।
ये है बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर्स की कीमत
सबसे ज्यादा भारत में हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) बिकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 65000 से 75000 के बीच है। सेकंड हैंड मार्केट में यह आपको ₹20000 से लेकर 50000 तक में मिल जाएगी। अगर बात करें ओएलएक्स पर मिलने वाले 2013 मॉडल हीरो स्प्लेंडर की तो यह फिलहाल ₹22000 में बिक रही है। इसकी कंडीशन काफी अच्छी बताई गई है। वहीं यह थोड़ी ज्यादा चली हुई है लेकिन इसकी परफॉर्मेंस अच्छी होने वाली है।
इसके बाद होंडा एक्टिवा (Honda Activa) का नाम आता है। होंडा एक्टिवा को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹70000 से शुरू होती है। हालांकि सेकंड हैंड मार्केट में यह आपको ₹30000 में भी मिल जाएगी। बाइक देखो पर 2014 मॉडल होंडा एक्टिवा इसी कीमत पर बिक रही है। व्हाइट कलर की यह एक्टिव दिखने में बड़ी ही सुंदर लग रही है।
होंडा एक्टिवा के बाद होंडा शाइन (Honda Shine 125) का नाम आता है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। 125cc सेगमेंट में आने वाली इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत तकरीबन 90 से 93 हजार रुपए है।
हालांकि सेकंड हैंड मार्केट में यह 25 से 35 हजार रुपए में भी मिलती है। होंडा शाइन का 2012 मॉडल ₹25000 में बिक रहा है। यह बाइक अभी भी बिल्कुल ही नए कंडीशन में है। इसे इसके मालिक ने काफी कम चलाया है।
टीवीएस की बेस्ट सेलिंग बाइक अपाचे (TVS Apache) ही है। लेकिन आज यहां हम टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport) की बात करेंगे। यह एक बेहतरीन माइलेज वाली बाइक है जो 65 से ₹70000 की कीमत पर बिकती है।
हालांकि आप इसे भी ₹30000 में खरीद सकते हैं। 30000 में इसका 2016 मॉडल मिल रहा है जो इन सब में सबसे अच्छी डील है। आप आज ही से अपने घर ला सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां इंटरनेट पर मौजूद है। Timesbull सेकंड हैंड बाइक को प्रमोट नहीं करता हैं और ना ही इस खबर की पुष्टि करता हैं।