नई दिल्लीः रोहित शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से देश ही नहीं दुनियाभर में अपनी शानदार पहचान बनाई है। वे जब बल्लेबाजी करने मैदान पर आते हैं तो फैंस हिटमैन-हिटमैन का शोर मचाने लगते हैं। छक्कों के मामले में तो वे दुनियाभर में सभी खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ चुके है।
टी-20 हो या फिर वनडे और टेस्ट सभी फॉर्मेट में लंबे और ऊंची छक्कों के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी नजर भारत में मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन पर है, जहां वे अपने बल्ले और दिमाग से विरोधियों को धूल चटाने की कोशिश करेंगे। आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले ही रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया है। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
हार्दिक पांड्या चोटिल
गुजरात से ट्रेड कर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है। वैसे मुंबई इंडियंस को इस फैसले की कड़ी निंदा झेलनी पड़ी है। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की फैन फॉलोइंग में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। दूसूरी ओर हार्दिक पांड्या काफी दिनों से चोटिल हैं, जिसके चलते वे भारतीय टीम में भी वापसी नहीं कर पा रहे हैं।
अगर हार्दिक पांड्या चोट के चलते टीम में वापसी नहीं कर पाए तो फिर अगला कप्तान किसे बनाया जाएगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। चर्चा है कि टीम की कमान रोहित शर्मा को भी दी जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई के फैंस को एक बार फिर खुशी मिलेगी।
रोहित शर्मा क्या बनेंगे कप्तान
मुंबई इंडियंस ने अचानक रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंप दी। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। इसके बाद से हार्दिक पांड्या टीम में वापसी नहीं कर पा रहे हैं।
अगर वे स्वस्थ नहीं हुए तो तो फिर मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा। मुंबई इंडियंस अगर रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी दुबारा देना चाहेगी तो क्या हिटमैन इसे स्वीकार करेंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में शतक लगाार इतिहास रच दिया था। रोहित शर्मा भारत के बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी 2024 से टेस्ट सीरीजा का आगाज करने वाली है।