Cars Without Waiting Period: भारतीय वाहन बाजार में आपको कारों की एक लंबी रेंज देखने को मिल जाएगी। यहाँ कम बजट से लेकर ज्यादा बजट में कई कारें मौजूद हैं।
लेकिन अक्सर हम जब अपनी पसंद की कोई कार खरीदने जाते हैं, तो उसपर हमें लंबी वेटिंग पीरियड मिल जाती है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन बिना वेटिंग पीरियड वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं। तो यहाँ पर हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे मर बताएंगे। जो बिना वेटिंग पीरियड के आती हैं।
बिना वेटिंग पीरियड के साथ आती है ये कार:
Renault Kwid की जानकारी
इस लिस्ट में पहला नाम रेनॉ क्विड (Renault Kwid) का है। जिसे हैचबैक सेगमेंट में लोग खूब पसंद करते हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन इसे खरीदना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि इसपर आपको अभी कोई वेटिंग पीरियड नहीं मिलेगा। यह बाजार में 5.67 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर उपलब्ध है।
Hyundai Grand i10 की जानकारी
हुंडई ग्रैंड आई10 (Hyundai Grand i10) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। जिसे बिना किसी वेटिंग पीरियड के खरीदा जा सकता है। कंपनी की इस हैचबैक में आपको पेट्रोल और सीएनजी दोनों का विकल्प मिल जाता है।
Tata Tiago की जानकारी
इस लिस्ट में तीसरा नाम टाटा टियागो (Tata Tiago) का है। जिसपर इस समय कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रही है। कंपनी ने इसे पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट में पेश किया है।
Maruti Jimny की जानकारी
मारुति जिमनी (Maruti Jimny) इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। यह कंपनी की एक आकर्षक लुक वाली ऑफ रोड एसयूवी है। जिसे बिना किसी वेटिंग पीरियड के आप खरीद सकते हैं। इस महीनें मारुति जिमनी के जेटा वेरिएंट पर कंपनी 1 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
Skoda Kushaq की जानकारी
Skoda Kushaq इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आती है। जिसपर अभी फिलहाल कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को 10.89 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है।