अच्छी रेंज के लिए खरीदें ये बजट Electric Cars, फीचर्स के साथ मिलेगा सेफ्टी का भरोसा

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Electric Cars with Long Drive Range: इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय अक्सर लोग उसके रेंज को लेकर परेशान रहते हैं। कई लोगों को लगता है कि इलेक्ट्रिक कारों में काफी कम रेंज मिलता है। जिस कारण लोग इन्हें खरीदने से बचते हैं। लेकिन अब मार्केट में ऐसी कई इलेक्ट्रिक कार आ गई हैं। जिनके निर्माण में कंपनी ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है।

आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कार पर्यावरण के लिए काफी अच्छी होती है और इन्हें ड्राइव करने में लागत पेट्रोल कारों की तुलना में कम आता है। अगर आपका मन भी एक नई इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का है। तो इस रिपोर्ट में आज हम आपको कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे। जिनमें कंपनियां लंबी ड्राइव रेंज ऑफर करती हैं।

Tata Tiago/Tata Tigor EV

Tata Tiago/Tata Tigor EV, इन दोनों कारों को इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में कफी पसंद किया जाता है। कंपनी इसमें पॉवरफुल बैटरी पैक उपलब्ध कराती है। जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद 315 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।

Tata Nexon

इस लिस्ट में दूसरा नंबर Tata Nexon का है। जिसे कंपनी ने आधुनिक फीचर्स के साथ ही दमदार बैटरी पैक के साथ पेश किया है। इसके रेंज की बात करें तो इसमें आपको 453 किलोमीटर प्रति चार्ज का रेंज मिल जाता है।

MG ZS EV

MG ZS EV इस लिस्ट की तीसरी कार है। जिसे कंपनी ने आकर्षक लुक के साथ डिज़ाइन किया है। इसमें आपको दमदार बैटरी पैक के साथ ही आधुनिक तकनीक पर आधारित इलेक्ट्रिक मोटर उपलब्ध कराती है। इसमें कंपनी 461 किलोमीटर प्रति चार्ज का रेंज ऑफर करती है।

Mahindra XUV400

Mahindra XUV400 इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है। जिसमें कंपनी ने 456 किलोमीटर का रेंज उपलब्ध कराया है।

Hyundai Cona EV

पांचवे नंबर पर इस लिस्ट में Hyundai Cona EV को शामिल किया गया है। यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 452 किलोमीटर की रेंज तक चलने में सक्षम है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App