कार खरीदनी है तो खरीदें SUV, 6 लाख के बजट में मिलेगी ये कारें

Avatar photo

By

Saurav Kumar

SUV Under 6 Lakh: आज के समय लोग अपनी पहली कार के रूप में भी एक एसयूवी को खरीदते हैं। हालांकि एक प्रॉपर एसयूवी की कीमत 15 लाख रुपए से शुरू होती है। वही कॉन्पैक्ट एसयूवी 10 लाख रुपए है।

लेकिन आप चाहे तो 6 से 7 लाख रुपए में भी एक नई एसयूवी को खरीद सकते हैं। Renault और हुंडई की तरफ से आने वाली इन एसयूवी की कीमत ₹6 लाख रुपए के आसपास है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उनकी पूरी डिटेल देने वाले है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

टाटा पंच (Tata Punch)

मार्च 2024 में टाटा पंच की सेल सबसे ज्यादा हुई है। इसने मारुति बलेनो और स्विफ्ट जैसी कार को पीछे छोड़ा है। इसकी कीमत भी 6 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके अलावा इसमें आपको सनरूफ भी मिलता है।

सनरूफ के अलावा इसमें कई और फीचर्स मिलते हैं जो इसे एक शानदार एसयूवी बनाता हैं। हालांकि इसमें आपको फोर बाई फोर नहीं मिलता लेकिन फिर भी यह एक अच्छी कॉन्पैक्ट एसयूवी है।

ह्युंडई एक्सटर (Hyundai Exter)

इस लिस्ट में हाल ही में लांच हुई हुंडई एक्स्ट्रा भी शामिल है। जब टाटा पंच की बिक्री तेज हो गई तो इस कोरियन कंपनी ने भी इस सेगमेंट में अपनी एक शानदार एसयूवी को लांच किया। दिखने में एक्स्ट्र कुछ खास नहीं है। लेकिन इसके फीचर्स काफी अच्छे हैं। ₹6 लाख में आने वाली इस एसयूवी में काफी ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। यह एक कारण है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Renault Kiger और Nissan Magnite

रेनॉल्ट किगेर और निसान मैग्नाइट दोनों एक ही प्लेटफार्म पर बनाए गए हैं। हालांकि दोनों के डिजाइन में आपको काफी ज्यादा अंतर देखने को मिलेगा। जहां निसान मैग्नाइट एक बाॅक्सी डिजाइन के साथ आती है।

वही रेनॉल्ट काइगर का लुक कूपे एसयूवी जैसा है। यही कारण है की Renault Kiger अन्य किसी भी एसयूवी से थोड़ी अलग दिखती है। अगर आप चाहे तो ₹6 लाख रुपए में इन दोनों एसयूवी को भी खरीद सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App