Tata Nexon की लगी वाट, नई सेल्स रिपोर्ट में ये बनी बेस्ट सेलिंग SUV

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Top 5 SUVs in March 2024: बीते कुछ सालों में एसयूवी ने बाजार की लगभग 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी पर अपना कब्जा कर लिया है। पहले जहाँ लोग हैचबैक और सेडान को ज्यादा खरीदना पसंद कर रहे थे। वहीं अब लोग एसयूवी की ओर अपना रुख कर रहे हैं। यही कारण है की मार्केट में आए दिन कोई न कोई नई एसयूवी लॉन्च हो रही है। अपनी आज की इस रिपोर्ट में हम आपको पिछले महीनें यानी मार्च 2024 की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी के बारे में बताएंगे।

पिछले महीने की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी

टाटा पंच (Tata Punch)

Tata Punch इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती है। मार्च 2024 में इस एसयूवी की कुल 17,547 यूनिट बिकी है। कंपनी नें पिछले साल के मुकाबले इस एसयूवी की सेल में 61 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Hyundai Creta है। जिसकी मार्च में कुल 16,458 यूनिट बिकी है। इसकी सेल में कंपनी ने 16 प्रतिशत का वार्षिक ग्रोथ हासिल किया है। आपको बता दें कि इसी साल जनवरी के महीने में कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट वर्जन को बाजार में उतारा है।

महिंद्रा स्कोर्पियो (Mahindra Scorpio)

तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में Mahindra Scorpio है। जिसकी मार्च 2023 में कुल 8,788 यूनिट बिकी थी। हालांकि इसकी सेल में कंपनी ने 72 प्रतिशत की व्रिधि हासिल की है और मार्च 2024 में 15,151 यूनिट की बिक्री की है।

मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza)

इस लिस्ट की चौथी एसयूवी Maruti Brezza है। कंपनी ने इसकी मार्च 2024 में कुल 14,164 यूनिट को सेल किया है। इसकी सेल में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।

टाटा नेक्सन (Tata Nexon)

Tata Nexon का नंबर इस लिस्ट में पांचवा है। इसकी बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने इसकी मार्च 2024 में इसकी 14,058 यूनिट बिकी है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App