Best Bikes: भारत में आज भी उन बाईकों का शेयर सबसे ज्यादा है जिन्हें लोग रेगुलर यूज के लिए खरीदते हैं। आसान भाषा में आप समझे तो उन बाइक्स की बिक्री आज भी ज्यादा है जो कम कीमत में ज्यादा माइलेज देते हैं।
इसमें अगर अच्छी लुक्स मिल जाए तो यह सोने पर सुहाग वाली बात हो जाती है। आज के समय में कई लोग हैं जो अपने डेली यूज के लिए बाइक खरीदते हैं और
उन्हें पावर या फिर फीचर्स की जरूरत नहीं होती है। लेकिन आज इस लिस्ट में हम ऐसे पांच बाइक्स के बारे में बात करेंगे जिसमें आपको अच्छे फीचर्स के साथ लंबा माइलेज भी मिलेगा। वहीं इनमें से कुछ के लुक्स काफी बेहतरीन है।
Honda SP 125
भारतीय बाजार में 123 सीसी के इंजन के साथ आने वाली होंडा एसपी 125 बहुत ही स्टाइलिश बाइक है। यह बाइक 10 बीएचपी का पावर और 10 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसका लुक्स काफी बेहतरीन है।
इसमें आपको फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल मिलता है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 86 हजार रुपए से लेकर 90 हजार रुपए तक है। यह एक अच्छी विकल्प हो सकती है।
Hero Glamour
भारतीय बाजार में हीरो ग्लैमर की मांग कभी बहुत ही ज्यादा थी। लेकिन बढ़ती कंपटीशन के साथ यह पीछे हो गई है। लेकिन फिर भी यह बाइक काफी अच्छी है और 80 से 86 हजार रुपए के बजट में इसका कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता है।
इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जर और 170 मिली मीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जो काफी जबरदस्त है। इस बाइक में भी 125 सीसी का इंजन दिया जाता है। यह इंजन होंडा शाइन जितनी भी पावरफुल है। वहीं माइलेज के मामले में यह उससे काफी आगे है।
Honda Shine
बढ़ती डिमांड के साथ होंडा शाइन भारतीय बाजार में छा गई है। 125cc इंजन के साथ आने वाली यह बाइक देश की बेस्ट सेलिंग बाइक है। इसकी कीमत 79000 से शुरू होकर 83800 तक जाती है।
इसमें भी कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जिसके कारण इस राइड करना काफी आसान हो गया है। आप इस बाइक को भी अपने विकल्प में शामिल कर सकते हैं।
Hero HF Deluxe and Hero Splendor Plus
हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार पर राज करती है। इनकी बाइक्स देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है। इन्हीं की तरफ से आने वाले हीरो एचएफ डीलक्स सस्ती कीमत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है।
इसमें 97 सीसी का इंजन मिलता है और इसकी कीमत ₹60000 से शुरू होकर 68000 तक जाती है। इस कीमत पर इससे बेहतर बाइक आपको नहीं मिल सकती है।
इसके बाद हीरो की तरफ से ही आने वाली हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी देखने को मिलती है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है जिसमें 97 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है।
यह इंजन 7 बीएचपी का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। भारत में इसकी कीमत ₹65000 से लेकर 75000 के आसपास है। यह आज भी भारतीय बाजार पर राज कर रही है।