Vastu Tips: अगर आपके घर में भी है मकड़ी के जाले, तो निकल फेंके वरना….

By

Pooja Kanjani

Vastu Tips: हम रोजाना अपने घर की अच्छे से सफाई करते है पर फिर भी न जाने क्यों कभी-कभी कुछ गंदगी रह जाती है जिसमें मकड़ी के जाले सबसे अधिक बुरे होते है अगर बात करें वास्तु शास्त्र की तो वास्तु शास्त्र में मकड़ी के जालों को अशुभ माना जाता है। घर में मकड़ी के जाले पतन का कारण बनते है इसलिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी के जालों को घर से निकाल देना चाहिए।

नकारात्मक उर्जा का कारण:

मकड़ी के जाले घर की आर्थिक प्रगति को रोकते हैं। इनके संबंध में वास्तु शास्त्र में भी कहा जाता है कि मकड़ी के जाले से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जो घर में वातावरण को अस्वस्थ बनाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा आर्थिक प्रगति को रोकती है जिससे घर के सदस्यों की जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव होता है।

घर में कलह का बनता है कारण:

वास्तुशास्त्र में मकड़ी के जाले को बुरा शकुन माना जाता है। इसे दरिद्रता, अशांति और संकट का सूचक माना जाता है। घर में मकड़ी के जाले होने से घर की वास्तु शक्ति कम होती है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर के सदस्यों के बीच असामंजस में कलह और रिश्तों में खींचतान होने की संभावना बढ़ जाती है।

धार्मिक कार्यों से आती है सकारात्मकता:

धार्मिक कार्यों में शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए, आपको अपने घर में सभी मकड़ी के जालों को साफ करना चाहिए। इससे न केवल धार्मिक कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे, बल्कि घर में एक सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।

घर में मकड़ी के जाले होने से उनमें निवास करने वाली मकड़ी की एक विशेष तरह की ऊर्जा उत्पन्न होती है जो नकारात्मक असर डालती है। इसलिए समय-समय पर सभी मकड़ी के जाले साफ करते रहना बहुत जरूरी होता है। इससे न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि घर के सदस्यों की मानसिक स्थिति भी बेहतर होती है। इसके साथ ही घर की सफाई रखना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है अन्यथा घर में आये दिन झगड़े होते रहते है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Pooja Kanjani के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App