नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों को अब एक नहीं बल्कि तीन-तीन बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जिसकी चर्चा बहुत तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब महंगाई भत्ते(डीए) और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के साथ रुका हुआ डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है। इससे कर्मचारियों के मालामाल होने का दरवाजा ओपन हो जाएगा।
सरकार इसमें डीए बढ़ाने का फैसला तो जल्द ही कर सकती है, जबकि फिटमेंट फैक्टर पर अभी मंथन चल रहा है। अगर ऐसा होता है तो फिर यह साल कर्मचारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। वैसे केंद्र सरकार ने अभी ऑफिशियली तौर पर तो कोई ऐसा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इतने महीने का डीए एरियर आएगा खाते में
केंद्र सरकार अब जल्द ही अब अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर खाते में डाल सकती है, जिससे कर्मचारियों का मालामाल होना निश्चित माना जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण काल में साल जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं दिया है, जिसके बाद से कर्मचारी संगठन अपनी मांग करते आ रहे हैं।
कर्मचारियों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन आधिकारिक कोई ऐलान नहीं हुआ है। अब चर्चा है कि सरकार जल्द ही इसे अमली जामा पहना सकती है। अगर ऐसा होता है तो लेवल फर्स्ट के कर्मचारियों को करीब 2 लाख 18 हजार रुपये का फायदा होना तय माना जा रहा है। यह रकम महंगाई में अंधे की लाठी साबित होगी।
डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी
मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में भी बढ़ोतरी करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार भी 4 फीसदी डीए का इजाफा किया जाएगा, जो बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। वैसे वर्तमान में 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। इसके बाद सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर भी 2.6 गुना से बढ़कर 3.7 गुना हो जाएगा। यह दो ऐलान की चर्चा से कर्मचारियों में खुशी दिख रही है।