Vastu Tips For Plant: घर को सुंदर बनाने के लिए ज्यादातर लोग कई तरह के इंडोर और आउटडोर प्लांट्स लगाते है। कई पौधे तो औषधि की तरह भी काम करते हैं।
वास्तु दोष से बचने के लिए भी कई लोग अपने घर में पौधे लगाते हैं। लोग जीवन में तरक्की पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार लोगों को जिंदगी में सफलता नहीं मिलती है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आज हम आपको यहां कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। इनको लगाने से न सिर्फ घर का माहौल खुशनुमा रहता है बल्कि तरक्की के रास्ते भी खुल जाते हैं। केवल ख्याल रखना है कि कौन से प्लांट लगाए जाएं। तो आइए आज जानते हैं कि किन – किन पौधों को घर में लगाना चाहिए:-
स्नेक प्लांट
ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा आस-पास की सारी जहरीली गैस खींच लेता है। इसके साथ ही नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है। वास्तु में भी इस प्लांट को काफी अच्छा बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से किस्मत खुल जाती है। आपके पास नौकरी के ऑफर आने शुरू हो जाते हैं।
बैंबू का पौधा
यह पौधा लगाने से व्यक्ति के अंदर जागब से आत्मविश्वास देखने को मिलता है। इस पौधे को लगाने से लोगों का स्ट्रेस भी दूर हो जाता है। इसके अलावा ये आपकी किस्मत को रातोंरात चमका सकता है। इस प्लांट को लगाने से धन-धान्य की वर्षा होनी शुरू हो जाती है।
मोथ ऑर्किड
इस पौधे को घर में लगाने से विपरीत परिस्थितियों से डर नहीं लगता। इसके अलावा इस पौधे को घर में लगाने से आपको जीवन में सफलता और हिम्मत मिलती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)