Vastu Tips :अगर आप भी धोते हैं रात को कपड़े, तो इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान

Avatar photo

By

Sanjay

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली चीजों और घर में होने वाले कामों को लेकर कई नियम बताए गए हैं। ये सभी चीजें घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। वास्तु शास्त्र में घर में रखी वस्तुओं की दिशा और आकार का भी उल्लेख किया गया है। इन्हीं में से एक है कपड़े धोना। वास्तु शास्त्र में कपड़े धोने के बारे में विस्तार से बताया गया है। जैसे कपड़े धोने का सही समय या फिर रात में कपड़े क्यों नहीं धोने चाहिए। ये बातें बहुत कम लोग जानते हैं. तो आइए भोपाल निवासी ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि रात में कपड़े क्यों नहीं धोने चाहिए।

रात में कपड़े क्यों नहीं धोने चाहिए?
-वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में कपड़े धोना सही नहीं है, लेकिन अगर आपने रात में कपड़े धोए हैं तो इन कपड़ों को बाहर नहीं सुखाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़ों को हमेशा धूप की उपस्थिति में धोना चाहिए और उन्हें धूप में सुखाना सबसे अच्छा होता है। ऐसा करने के पीछे का कारण यह है कि सूरज की रोशनी कपड़ों से नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देती है। जब हम उन कपड़ों को पहनते हैं तो सूर्य की ऊर्जा और सकारात्मकता हम पर प्रभाव डालती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय नकारात्मक ऊर्जा अधिक मात्रा में व्याप्त रहती है। अगर हम रात के समय कपड़े धोकर बाहर सुखाते हैं तो हमारे कपड़ों में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। यह नकारात्मक ऊर्जा हमारे लिए किसी भी तरह से अच्छी नहीं है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App