Vastu Tips: आजकल पढ़ाई और करियर बनाने की प्रतिस्पर्धा के कारण शादी की उम्र पीछे छूटने लगी है। यही कारण है कि अपने बच्चों की शादी सही समय पर करना आजकल माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। वहीं कई बार ग्रह-नक्षत्रों की अशुभ स्थिति के कारण भी शादी में देरी होती है या रिश्ते खराब हो जाते हैं। यह बात जितना माता-पिता को परेशान करती है उतना ही विवाह योग्य लड़के-लड़कियों को भी परेशान करती है।
हालांकि ज्योतिष और वास्तु में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनके जरिए विवाह में आने वाली बाधाओं को कम किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में एक ऐसे फूल का जिक्र है, जिसे घर की सही दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे शीघ्र विवाह की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में.
पियोनिया के फूल
वास्तु शास्त्र में पियोनिया के फूलों को बहुत चमत्कारी माना जाता है। पियोनिया पौधे पर उगने वाले फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल को सुंदरता और रोमांस का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पियोनिया को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और इसके प्रभाव से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
शीघ्र विवाह के लिए असरदार उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी विवाह योग्य लड़के या लड़की की शादी में दिक्कत आ रही हो तो घर में पियोनिया का पौधा लगाना शुभ होता है। पौधे की जगह आप घर में पियोनिया की पेंटिंग या फूल भी लगा सकते हैं।
आपसी प्रेम के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में हर छोटी-छोटी बात पर विवाद होने लगता है तो पियोनिया की पेंटिंग लगाएं या घर में इसका पौधा लगाएं। इस पौधे को दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर लगाएं। इस दिशा का संबंध परिवार में रहने वाले लोगों के बीच संबंधों को दर्शाता है।
बगीचे में इस दिशा में लगाएं पियोनिया का पौधा
अगर आप बगीचे में पियोनिया का पौधा लगा रहे हैं तो इसे घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।