मनी प्लांट की लता बताएगी धन की दशा, जानिए कैसे

By

Santy

हम सभी अपने घर में सजावट के लिए बहुत सारे पौधे लगाते हैं। घर में किसी भी पौधे को गमले में लगा सकते हैं। उसका विकास कैसे हो रहा है, उससे आपको ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा, लेकिन मनी प्लांट के विकास से आपको फर्क पड़ सकता है। मनी प्लांट (Money Plant) एक ऐसा पौधा है, जिसकी लता (Money plant Creeper) आपके धन की स्थिति बताती है। इस कारण इसका ध्यान अन्य पौधों से कुछ हटकर रखना पड़ता है। इसे बहुत अधिक ध्यान देने एवं रखरखाव की आवश्यकता होती है, क्योंकि मनी प्लांट का वास्तु से भी बहुत गहरा संबंध है।

घर की समृद्धि और धन बढ़ाता है यह पौधा
मनी प्लांट हमारे घर की समृद्धि और धन को बढ़ाता है। इसीलिए हमें मनी प्लांट को कैसे और किस दिशा में लगाना चाहिए, इसे जानना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे की लताओं को कभी भी नीचे की ओर नहीं जाने देना चाहिए। जब मनी प्लांट का पौधा वृद्धि करता है और यह जमीन की ओर बढ़ता है तो, इससे आपके घर का धन भी नीचे की ओर जाने लगता है। इसीलिए मनी प्लांट की लताओं को हमेशा सीधे ऊपर की ओर ही रखें।

गिफ्ट ना करें मनी प्लांट
मनी प्लांट का संबंध धन से है। यदि आप इसे किसी अपने करीबी को गिफ्ट में देने की योजना बना रहे हैं, तो इस विचार को तुरंत त्याग दें, क्योंकि मनी प्लांट किसी को गिफ्ट में देना यानि अपने घर का सारा धन देने के समान है। इसीलिए मनी प्लांट का पौधा कभी भी किसी को उपहार में न दें।

शुक्रवार को लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट का पौधा शुक्र से संबंध रखता है, इसीलिए इसे शुक्रवार के दिन लगाना चाहिए। इससे इसका दोगुना फायदा आपको देखने को मिलता है। कभी भी मनी प्लांट को शुक्रवार के दिन काटना छांटना नहीं चाहिए। इससे आपके पौधे और आपके धन, दोनों का ही विकास बाधित हो जाता है। आप आर्थिक रूप से कमजोर हो सकते हैं।

मनी प्लांट की दिशा
मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा गणेश भगवान की मानी जाती है। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट का पौधा यदि सूखने लगे या उसकी पत्तियां पीली पड़ने लगें, तो इसे जल्दी हटा देना चाहिए। मनी प्लांट का विशेष रखरखाव करना चाहिए, क्योंकि मनी प्लांट का सीधा संबंध आपके बैंक बैलेंस से है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App