Lucky Plants: ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़ पौधों को बहुत ही ज्यादा अच्छा और शुभ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने से सभी परेशनियों से छुटकारा मिलता है। यह भी कहा जाता है कि ये पेड़ पौधे ना केवल घर की हवा को साफ सुथरा रखते हैं बल्कि इनके घर में होने से धन – धान्य की कभी कोई कमी भी नहीं होती है।जिन घरों में ये पेड़ पौधे होते हैं, वहां खूब बरकत होती है। तो आईये जानते हैं वो कौन से पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से सभी तकलीफें दूर हो जाती हैं।
क्रासुला का पौधा
क्रासुला का पौधा घर के लिए बेहद ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से वास्तु दोष को भी दूर करता है। इस पौधे को घर के मेन गेट के दाहिनी दिशा में लगाना चाहिए। इस प्लांट को लगाने से घर का माहौल भी काफी अच्छा रहता है और किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहता है। ये पौधा सभी परेशानियों को दूर कर देता है।
अपराजिता का पौधा
अपराजिता का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस पौधों को लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर रहती है। इसके साथ ही आपको जीवन में खूब तरक्की भी मिलती है। यह पौधा भगवान विष्णु और महादेव को भी बेहद प्रिय है।
आंकड़े का पौधा
भगवान शिव को आंकड़े का फूल भी बहुत प्रिय है। सावन में इस पेड़ को लगाना शुभ माना गया है। इस पौधे में भगवान शिव का वास माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।