Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कब आएगा नजर?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) 08 अप्रैल 2024 , सोमवार के दिन लगने वाला है। 08 अप्रैल 2024 लगने वाला एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है।

हालांकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जायेगा, इसे मेक्सिको, कनाडा, और अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। इस अद्वितीय क्षण को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम के माध्यम से भी देखा जा सकेगा।

खगोलज्ञों के अनुसार, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आता है, तो इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस समय, पृथ्वी से आने वाली सूर्य की रोशनी पूरी तरह से बंद हो जाती है और अंतरिक्ष से देखने पर धरती पर एक बड़ी परछाई बनती है, जो चंद्रमा की अपनी होती है।

सूर्य ग्रहण लगने का समय

सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल 2024 को रात 9.12 मिनट से शुरु होकर देर रात 1.25 मिनट तक रहेगा। इस लिहाज से ग्रहण 8 अप्रैल और 9 अप्रैल दोनों ही दिन लगेगा। 8 अप्रैल, 2024 को, वर्ष का पूर्ण सूर्य ग्रहण चैत्र माह के दौरान, मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने वाला है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2024 का समय

पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को रात 9:12 बजे शुरू होगा और 9 अप्रैल, 2024 को सुबह 2:22 बजे खत्म होगा।

भारत में कुल सूर्य ग्रहण 2024 दृश्यता

8 अप्रैल, 2024 को आने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साथ ही, उस दिन भारत में कोई सूतक नहीं लगेगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा।

ग्रहण के दौरान न करें ये काम

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, सूर्यग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ का हमें सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से इसका हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सूर्य ग्रहण के दौरान फल सब्जियों को भी काटने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय प्रेगनेंट महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App