घर में लगाएं ये तीन पौधे, हमेशा रहेंगे खुश

By

Santy

Vastu Tips for New Home : अगर आप अपने घर में खुशी बरकरार रखना चाहते हैं तो कुछ पौधे हैं जिसे आप लगा सकते हैं। इस पौधे के कई फायदें हैं, जिसे आपको भी जानना चाहिए। घर में पॉजिटिविटी एनर्जी लाने का यह सबसे बेहतर तरीका हो सकता है। जब आप नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं तो, इन पौधों के माध्यम से आप पॉजिटिव एनर्जी पा सकते हैं। तो आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

ये पौधे अपने घर में जरूर लगाएं

तुलसी का पौधा : घर में तुलसी का पौधा (Basil Plant) जरूर लगाएं।यह पॉजिटिव एनर्जी लाने के साथ-साथ पूजा भी किया जाता है। तुलसी के पौधे को उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं। वास्तु में कहा गया है कि घर की दक्षिणी दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

जेड प्लांट : पॉजिटिव एनर्जी के लिए यह प्लांट भी काफी अच्छा माना जाता है। जेड प्लांट (Zed Plant) संबंधी वास्तु में कहा गया है कि पॉजिटिव एनर्जी के लिए इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इस पौधे को बेडरुम या बाथरूम में नहीं लगाएं।

लकी बैंबू : वास्तु सिद्धांतों के आधार पर लकी बैंबू (Lucky Bamboo) के पौधे को घर की दक्षिण पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। यह दिशा घर में सौभाग्य और समृद्धि को बढ़ाएगी और आकर्षित करेगी।

नए घर के लिए खास बातें

नए घर में आरामदायक और खुशहाल माहौल रहना चाहिए। ऐसे में आप जब भी नए घर बनाएं या फिर खरीदे तो किसी विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इससे आप इन सभी परेशानियों से बच सकते हैं। वहीं, आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बना रहेगा। घर में पॉजिटिव एनर्जी होने से घर-परिवार सभी लोग खुश रहते हैं। वहीं, हर काम में सफलता भी मिलती है। ऐसे में इसका ध्यान जरूर रखें।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App