इस दिशा में लगाएं मनीप्लांट, हो जाएंगे मालामाल

By

Santy

आप किसी धनवान के घर में जाएंगे को आपको कुछ मिले या फिर न मिले पर उनके घर में आपको मनी प्लांट (Money plant) का पौधा जरूर मिल जाएगा। दरअसल, घर में मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा लगाने से धन की कमी नहीं होती है। कई लोगों से यह भी सुना होगा कि किसी धनवान के घर से मनी प्लांट लाकर लगाने से धन की वर्षा (Money plant make rich) जल्दी होने लगती है। हालांकि, इसके नियमों की जानकारी आपको होनी चाहिए। यह पौधा कैसे लगाना चाहिए, जिससे सुख समृद्धि का द्वार खुल जाए, आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

इन बातों का रखना होगा ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा या निगेटिव एनर्जी नहीं आती है। इसके लिए मनी प्लांट में जब भी पानी डालें, उसमें कुछ दूध मिला दें। इसका परिणाम आपको कुछ दिनों में ही देखने को मिल सकता है। ऐसा करने से आपको अपने जीवन में बदलाव दिखने लगेगा। आप देखेंगे कि जैसे- जैसे मनी प्लांट का पौधा बढ़ रहा है वैसे वैसे आपके घर में भी धन बढ़ रहा है।

दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना बेहतर
मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह भी माना जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा या पॉजिटिव एनर्जी आती है। हाल के दिनों में देखा जाए तो मनी प्लांट की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आप भी इस प्लांट को अपने घरों के अंदर अवश्य रखें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

मनी प्लांट की कीमत
अगर आप सोच रहें होंगे कि मनी प्लांट की कीमत काफी अधिक होती है तो ऐसा नहीं है। मनी प्लांट की कीमत काफी कम होती है। गोल्डन मनी प्लांट का पौधा सबसे किफायती कीमत पर उपलब्ध है। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। भारत में मनी प्लांट की कीमत 50 से शुरू होकर एक हजार रुपये तक है। ऐसे में आप अपनी आवश्यकता अनुसार इसकी खरीदारी कर सकते हैं।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App